✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद की टुंडी के पटाखा बाजार में लगी आग, जलने से बचा इलाका

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:35:18 PM

धनबाद(DHANBAD): रविवार को दीपावली के दिन टुंडी में एक बड़ा हादसा टल गया.लेकिन यह घटना झरिया पटाखा कांड की यादें ताजा कर गई. पटाखे की दुकान में आग को  लोगों की सक्रियता से  काबू पा लिया गया लेकिन बाजार में भगदड़ मच गई. लोग जैसे तैसे जान बचाकर भागे. यह घटना रविवार को दोपहर के बाद हुई है. वैसे भी दीपावली में आग लगने,या किसी भी दिन आग लगाने की सूचना से धनबाद सिहर उठता है. यही दीपावली है कि झरिया में आग लगने से 29 लोगों की जान चली गई थी. यह तो सरकारी आंकड़ा है. गैर सरकारी आंकड़े पर भरोसा करें तो 60 से अधिक लोगों की जान गई थी. आज हुआ यूं की टुंडी के कोलहर मोड़ स्थित पटाखे की दुकान में  आग लगी. इसमें एक युवती मामूली रूप से जख्मी हुई है. पटाखे की दुकान से एक व्यक्ति पटाखा खरीद कर घर ले गया. फिर उसने शिकायत की कि पटाखे फूट नहीं रहे हैं. दुकानदार से बात बाती के बाद दुकान के सामने ही पटाखे में आग लगा दी. कुछ देर रुकने के बाद पटाखा फटा और इससे पटाखे की दुकान में आग लग गई. उसके बाद लोग मिलजुल कर आग पर काबू पाया. लेकिन पटाखे में आग लगाने वाले व्यक्ति को पकड़ कर लोगों ने पिटाई शुरू कर दी. संयोग अच्छा था की टुंडी पुलिस उस रास्ते से गुजर रही थी. उसने भीड़ से  छुड़ाया और थाना ले गई. जो भी हो लेकिन आज एक बहुत बड़ी घटना टल गई.

धनबाद से संतोष की रिपोर्ट

Tags:jharkhanddhanbadFire broke out in the firecracker marketdiwali २०२३diwali festival

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.