✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, रेल कर्मियों की सूझबुझ से टला बड़ा हादसा, हो सकता था करोड़ों का नुकसान

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:42:00 AM

पलामू(PALAMU): पलामू जिले के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गई. आग लगने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, उस वक्त स्टेशन पर तैनात ऑन ड्यूटी स्टेशन प्रबंधक की सूझबुझ के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया. काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया. घटना आज बुधवार की सुबह करीब 7 बजे की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन रेलखंड के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से कोयला लदी मालगाड़ी गुजरने के दौरान एक डब्बे के निचले हिस्से में आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवेकर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू बाया. आग बुझाने के बाद अप लाइन के मेन ट्रैक से मालगाड़ी के क्षतिग्रस्त डब्बे को अलग हटाकर शंटिंग लाइन में लगा दिया गया.

स्टेशन प्रबंधक अमरीश भारतीया ने बताया कि डब्बे में लगी आग को समय रहते नहीं बुझाया जाता तो ट्रेन के सभी डब्बों के कोयले में आग लग जाती और ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त भी हो सकती थी. करोड़ों रुपए के कोयले के साथ-साथ ट्रेन को भी भारी नुकसान हो सकता था. जिसमें आग लगी थी उस डिब्बे को अलग कर मालगाड़ी के सभी डिब्बों की गहन जांच के बाद उसे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटपलामूपलामू न्यूजकोयला मालगाड़ीआगपूर्व मध्य रेलवेमोहम्मदगंज रेलवे स्टेशनगढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन रेलखंडरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdatePalamuPalamu NewsCoal Goods TrainFireEast Central RailwayMohammadganj Railway StationGarhwa Road-Dehri on Son Railway DivisionRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.