धनबाद : बीसीसीएल और बीसीसीएल अंतर्गत संचालित आउटसोर्सिंग कम्पनियों के खदानों से भूमिगत आग और गैस रिसाव रुकने का नाम नही ले रहा है. आग और जहरीली गैस के कारण आस पास रहने वाले लोग परेशानी झेल रहे है.
तेतुलमारी थाना क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया 04 अंतर्गत संचालित भूमि आउटसोर्सिंग खदान में आग आचनक धधक उठा है. जिससे जहरीली गैस रिसाव और काले धुवा निकल रहा है. आस पास रहने वाले लगभग 2 हजार की आबादी इससे प्रभावित हो रहा है.
आउटसोर्सिंग प्रबंधन के खिलाफ में गुस्साए ग्रामीणों ने सिजुआ-धनबाद मुख्य मार्ग क़ो जाम कर दिया. जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुँच ग्रामीणों को समझा बुझाकर आग और गैस को नियंत्रित करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद ग्रामीण सड़क जाम को हटाया.
