✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टाटा स्टील के नोवामुंडी खदान में अचानक लग गई आग, किसी के हताहत की अबतक सूचना नहीं

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:47:47 AM

चाईबासा (CHAIBASA): टाटा स्टील के नोवामुंडी खदान स्थित एलआरपी, जिगिंग प्लांट के उपरी हिस्से में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई. घटना के बाद खदान में काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई. यह आग धीरे-धीरे बढ़ने लगी. आग लगने की सूचना तुरंत ​ही टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग को दी गई. इसके बाद टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कुछ देर के भीतर ही आग पर काबू पा लिया. और एक बड़ी घटना होने से टल गई.

यह भी पढ़ें:

इलाज के अभाव में दम तोड़ देने वाले चुंबरु बिरहोर के परिवार का पुनर्वास अटका, नोआमुंडी बीडीओ ने टाटीबा का मानने से किया इंकार

ऐसे लगी थी खदान में आग

जानकारी के अनुसार घटनास्थल वाले स्थान पर दोपहर के समय में एक ठेका कंपनी के मजदूर वेल्डिंग का काम कर रहे थे. तभी वेल्डिंग से निकलने वाली चिंगारी की वजह से वही रखे समानों में अचनाक आग लग गई. यही आग थोड़ी से देर में फैल गई. इस आग से किसी भी श्रमिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. उक्त प्लांट को कोई भी क्षति नहीं हुई है. समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया. आग कैसे लगी इस मामले की कंपनी प्रबंधन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है.

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, गुवा, चाईबासा

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.