✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पूर्व मंत्री और सारठ से भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह पर प्राथमिकी दर्ज, पूर्व विधायक की पत्नी चमेली देवी ने लगाये गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:26:19 PM

जामताड़ा (JAMTARA) : स्थानीय झामुमो नेता व पूर्व विधायक स्व. विष्णु प्रसाद भैया की पत्नी चमेली देवी ने जामताड़ा थाने में सारठ विधायक व पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शुक्रवार की देर शाम चमेली देवी जामताड़ा थाने पहुंचीं और रणधीर सिंह पर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई.

जानें क्या है पूरा मामला

चमेली देवी ने आवेदन में कहा है कि 5 नवंबर को सारठ विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर लौटने के बाद रात में राम प्रसाद मंडल नामक व्यक्ति के मोबाइल से फोन आया और उसने कहा कि विधायक रणधीर सिंह आपसे बात करेंगे. चमेली देवी ने कहा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि विधायक और दो बार मंत्री रह चुके रणधीर सिंह एक महिला के प्रति इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग कर सकते हैं. 

उन्होंने कहा कि रणधीर सिंह ने न सिर्फ मुझे सारठ क्षेत्र में चुनाव प्रचार नहीं करने की धमकी दी, बल्कि इस तरह के अपशब्दों का प्रयोग किया कि मैं कैमरे के सामने नहीं बता सकती. चमेली देवी ने रोते हुए कहा कि भले ही आज मेरे पति और बेटा मेरे साथ नहीं हैं, लेकिन रणधीर सिंह को यह पता होना चाहिए कि जामताड़ा जिले में ही नहीं, बल्कि झारखंड में मेरे हजारों बेटे हैं जो हमेशा मेरे लिए खड़े रहते हैं और कुछ भी करने को तैयार रहते हैं.

चमेली देवी ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि रणधीर सिंह एक दबंग किस्म के विधायक हैं और उनकी धमकियों से मेरा पूरा परिवार डरा हुआ है. मैं यहां अकेली महिला हूं. उनकी बातचीत के बाद हमेशा जान-माल के नुकसान का डर बना रहता है, इसलिए प्रशासन को सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस पर उचित पहल करनी चाहिए.

रिपोर्ट-ऋतुराज

Tags:BJP candidate from Sarath Randhir SinghFIRBJP candidate from Sarath Randhir SinghMLA's wife Chameli DeviBJPJMMjharkhand election 2024jharkhand assembly election 2024jharkhand assembly electionjharkhand electionjharkhand election newsjharkhand newsassembly election 2024jharkhand assembly electionsjharkhand election datejharkhand election 2024 datejharkhandjharkhand assembly election 2024 newsjharkhand assembly election 2024 datejharkhand vidhan sabha election 2024maharashtra election 2024jharkhand chunav 2024jharkhand assembly election news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.