✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में ED के अधिकारियों पर दर्ज होने वाला है FIR! सिटी एसपी पर कौन बना रहा दबाव, जानिए

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:07:31 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में केन्द्रीय एजेंसी की कार्रवाई दो वर्षों से तेज है. अब तक दर्जनों लोगों को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में जेल भेज चुकी है. लेकिन यह जांच अभी रुकी नहीं है, इसकी फेहरिस्त काफी लंबी है. इस जांच के जद में सत्ता के शीर्ष में बैठे लोग भी शामिल है. इस जांच के बीच अब एक चर्चा जोर शोर से जारी है कि झारखंड में अब ED के अधिकारियों को फ़साने की कोशिश की जा रही है.पहले ईडी ने बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में छापेमारी की तो  बाद में यह मामला राजनीतिक बयान बाजी का एक मुद्दा बन गया. भाजपा सीधे इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग करने लगी.

इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी अपने सोशल मीडिया से राज्य सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. शुरू से ही ईडी की जांच प्रभावित करने का आरोप बाबूलाल सरकार पर लगा रहे है. इस बीच फिर अब बाबूलाल मरांडी ने सीधे राज्य के आला अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर कहा कि रांची के सिटी एसपी पर दबाव बनाया जा रहा है. सिटी एसपी को दबाव बना कर ED के अधिकारियों पर आदिवासी उत्पीड़न का मामला दर्ज करने को कहा जा रहा है.अब इस बात की सच्चाई में दम कितना है यह बाबूलाल मरांडी ही जानेगे.   

फिलहाल बाबूलाल मरांडी किस आधार पर आरोप लगा रहे है. यह तो जांच का विषय है. लेकिन जिस तरह से हाल के दिनों में केन्द्रीय एजेंसी और राज्य सरकार सीधे आमने सामने दिख रही है. यह टकराव आने वाले दिनों में और बढ़ेगा. क्योंकि फिलहाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी ईडी को पूछताछ करना. ED की ओर से पाँच समन भेज कर CM को बुलाया लेकिन मुख्यमंत्री ने इस समन को कोर्ट में चुनौती दी है.फिलहाल आने वाले दिनों में सरगर्मी तेज होने के आसार साफ है.    

Tags:FIR is going to be registered against ED officials in Jharkhand! Who is putting pressure on City SPhow much strength does BJP's friend have?ED action in ranchiED action JharkhandJharkhand newsED actionED RaidCity Sp RanchiRanchi policeED and PoliceBJPYour babulalBabulal Marandi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.