✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वासेपुर के गैंगस्टर फहीम के बेटे के ड्राइवर पर फायरिंग मामले में कुख्यात प्रिंस खान  पर एफआईआर, क्या लगा है आरोप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 23, 2026, 10:39:30 AM

धनबाद: वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर पर फायरिंग के मामले में बैंक मोड़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.सूत्रों के अनुसार यह एफआईआर कुख्यात प्रिंस खान ,उसके भाई गोपी खान, गोडविन खान और बंटी खान के खिलाफ दर्ज की गई है. 

दुर्गापुर में इलाजरत ड्राइवर बबली ने पुलिस को बयान दिया है कि घटना के दिन रात 11:00 बजे वह इकबाल और टिंकू के साथ था .दो लड़के उनकी तरफ देख रहे थे. इकबाल खान के कहने पर वह और टिंकू उन दोनों की तरफ गए. तो दोनों भागने लगे. बाइक का पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ा, तो एक युवक ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी. वह घायल हो गया. 

फिर टिंकू और अन्य ने उसे अशर्फी अस्पताल ले गए .जहां से उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. घटना का कारण पुरानी दुश्मनी बताया है. बबली ने पुलिस को बताया है कि प्रिंस खान और उसके भाइयों ने इकबाल की हत्या के लिए दोनों लड़कों को भेजा था. इसके पहले भी चारों भाइयों ने इकबाल को मारने की कोशिश की थी. 

उस हमले में इकबाल का दोस्त मारा गया था. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. इस मामले में सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. दावा किया जा रहा है कि जल्द सभी आरोपी पकड़े जाएंगे.

 बता दे कि शुक्रवार की रात एसबीआई के पास गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल के ड्राइवर बबली खान पर फायरिंग की गई थी .इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई थी. सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस बबली के होश में आने और उसके बयान का इंतजार कर रही थी. बयान मिलने के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsPrince khanFIR against notorious Prince KhanPrince KhanWasseypur gangster Fahim khan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.