✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में फिल्मी में स्टाइल चोरी, ज्वेलरी शॉप की छत काटकर 15 लाख के गहने उड़ा ले गए चोर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 5:49:03 PM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में चोरी की एक बड़ी और हैरान करने वाली घटना सामने आई है. कांके रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान को चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया. बदमाशों ने दुकान की छत और उस पर लगी लोहे की जाली काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 15 लाख रुपये से अधिक के गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक, दुकान संचालक संजय प्रसाद रोज जब रोजाना की तरह सुबह करीब 11 बजे अपनी दुकान पहुंचे, तो बाहर से सब सामान्य नजर आया. लेकिन जैसे ही उन्होंने शटर खोला, अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. डिस्प्ले में रखे सोने-चांदी के गहने गायब थे और ऊपर की छत व जाली कटी हुई थी.

घटना की सूचना तुरंत गोंदा थाना पुलिस को दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया. जांच टीम ने दुकान के अंदर और आसपास के इलाके से कई अहम सुराग जुटाने की कोशिश की है.

चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले लिया, जिससे जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई है. हालांकि पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.

दुकानदार के अनुसार, ज्यादातर कीमती गहने तिजोरी में सुरक्षित थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. हालांकि चोरों ने तिजोरी खोलने की कोशिश भी की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. फिलहाल डिस्प्ले में रखे गहनों की चोरी से लगभग 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

हाल के दिनों में रांची में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं. पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है, जो नशे और जल्दी पैसा कमाने के लालच में इस तरह के अपराधों को अंजाम दे रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है.

Tags:Robberyrobbery in ranchiramchi newsjewellwry shop robberyjewellwry shop robbery in ranchilatest newstop newsRanchi NewsRanchi UpdatesRanchi Kanke NewsKanke PoliceKanke News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.