✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के पंद्रह स्टेशनों का किया जाएगा आधुनिकीकरण

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:05:38 AM

देवघर (DEOGHAR) : रेलवे ने रेल यात्रियों/रेल उपयोक्ताओं को विश्व स्तर की सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत पंद्रह (15) स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित/आधुनिकीकरण किया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत आसनसोल मंडल में आने वाले स्टेशनों में पश्चिम बंगाल में अंडाल, सीतारामपुर, पांडवेश्वर, सिउड़ी, पानागढ़ स्टेशन तथा बिहार में सिमुलतला स्टेशन और झारखंड में देवघर, मधुपुर, बासुकीनाथ, दुमका, शंकरपुर, जामताड़ा, विद्यासागर, कुमारधुबी और गिरिडीह स्टेशन शामिल हैं. परियोजना का उद्देश्य मल्टी-मोडल एकीकरण की परिकल्पना के लिए स्टेशनों पर सभी सुविधाओं को एक छत के नीचे लाना है.

वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के तहत मिलेगी सुविधा

अमृत भारत स्टेशन योजना स्टेशन पर सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर आधार पर स्टेशन के विकास को दर्शाती है. जैसे स्टेशनों तक पहुंचने के लिए सड़क व्यवस्था में सुधार, स्टेशन सर्कुलेटिंग क्षेत्र, प्रतीक्षालय, शौचालय, लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई सुविधाएं, कियोस्क/स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए "वन स्टेशन वन प्रोडक्ट" के तहत दुकानें, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, एग्जीक्यूटिव लाउंज, बैंक्वेट हॉल, लैंडस्केपिंग जैसी योजनाओं में सुधार.

दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं

अमृत भारत स्टेशन योजना में स्टेशन भवनों में सुधार, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, स्टेशनों के दोनों ओर एकीकरण, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल समाधान, गिट्टी रहित ट्रैक का प्रावधान, आवश्यकता के अनुसार रूफ प्लाजा भी शामिल हैं.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:Amrit Bharat Station SchemeFifteen stations of Asansol Division of Eastern Railway will be modernizeddeoghar newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.