✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद की उर्वरा धरती: यहां जन्मा झामुमो सत्ता में है तो जयराम महतो की पार्टी का भी कम शोर नहीं है!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:45:24 PM

धनबाद(DHANBAD) धनबाद में जन्मा  झारखंड मुक्ति मोर्चा आज झारखंड की बागडोर संभाल रहा है.  तो धनबाद में ही गठित झारखंडी भाषा खतियानी  संघर्ष समिति का झारखंड में कम शोर  नहीं है.  2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन के बाद झारखंडी भाषा खतियानी  संघर्ष समिति की चर्चा भी तेज है.  4 फरवरी 1973 को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में उस समय के दिग्गज तीन नेता विनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन और एके  राय ने मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया था.  यही झारखंड मुक्ति मोर्चा आज झारखंड की सत्ता संभाल रहा है.  फिर इसी धनबाद से एक बार फिर 10 जनवरी 2022 को नई पार्टी की नींव  रखी गई.  इसका नेतृत्व धनबाद के तोपचांची के मानटांड  गांव निवासी जयराम महतो कर रहे है.  आंदोलन के दौरान धीरे-धीरे 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति की मांग को जोड़कर आंदोलन को राज्य भर में फैला दिया गया.  जयराम महतो ने स्थानीयता का मुद्दा उठाकर राज्य भर के युवाओं को अपने संगठन के साथ जोड़ लिया.  लोकसभा चुनाव में जयराम महतो की पार्टी ने 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़कर लोगों को चौकाया. 

परफॉर्मन्स से अन्य दलों की उड़ी हुई है नींद 
 
कहा जा सकता है कि अन्य दलों की नींद फिलहाल उड़ी हुई है.  2024 में ही झारखंड विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है.  जयराम महतो ने दो दिन पहले धनबाद में घोषणा की थी कि वह विधानसभा के चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे और अकेले चुनाव लड़ेंगे.  लोकसभा चुनाव में जयराम महतो की पार्टी ने कई विधानसभा सीटों  पर बेहतर प्रदर्शन किया है.  कम से कम 12 सीटों पर तो इस  दल का परफॉर्मेंस बेहतर रहा है.   गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग और रांची लोकसभा के 12 विधानसभा सीटों पर जयराम महतो की पार्टी का  परफॉर्मेंस देखकर कहा जा सकता है कि विधानसभा चुनाव में  इन 12 सीटों पर परिणाम में उलटफेर हो सकता है. लोकसभा चुनाव में विधानसभा सीटों के आंकड़े बता रहे हैं कि झारखंड के 81  सीटों में से 49 पर एनडीए को बढ़त मिली है, जबकि 26 पर इंडिया ब्लॉक को.  पांच सीटों पर मुकाबला बराबरी का रहा है. 

लोकसभा चुनाव में एनडीए को बढ़त वाली विधानसभा सीटें 
 
जिन सीटों पर एनडीए को बढ़त  मिली है उनमें नाला, दुमका, जामा,  सारठ , जरमुंडी, देवघर, पोडैया हाट , गोड्डा , कोडरमा, बरकट्ठा, धनवार, बगोदर ,जमुआ , गांडेय , बरही , बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा , लातेहार, गिरिडीह, गोमिया, बेरमो, बाघमारा, बोकारो, चंदन कियारी  , सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, बहरागोड़ा, पोटका , जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, इचागढ़, सिल्ली , रांची, हटिया, कांके ,  सरायकेला, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, भवनाथपुर, गढ़वा शामिल है.जबकि इंडिया ब्लॉक को जिन 26 सीटों पर बढ़त मिली है ,उनमें राजमहल,बोरियो , बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, जामताड़ा, मधुपुर, खिजरी , चाईबासा,मझ गांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमार,  तोरपा, खूंटी, सिमडेगा, कोलेबिरा,  मांडर, सिसई, गुमला, बिशनपुर और  लोहरदगा शामिल है.  जिन पांच विधानसभा सीटों में मुकाबला बराबरी  का रहा, उनमें महागामा, मनिका, डुमरी, टुंडी और घाटशिला शामिल है.

जयराम महतो की पार्टी इस विधानसभा सीटों पर डाल सकती है प्रभाव 
 
इसके अलावा जयराम महतो की पार्टी जिन 12 सीटों पर फैक्टर बन सकती है, उनमें डुमरी, गोमिया, बेरमो, टुंडी, बाघमारा, चंदन कियारी , सिंदरी, इचागढ़, सिल्ली , बड़कागांव, रामगढ़ और  मांडू शामिल है. जयराम महतो ने घोषणा की है कि वह झारखंड की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.  इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है. अगस्त के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों पहली सूची जारी की जाएगी.  नियोजन नीति, कोल्  कंपनियों में स्थानीय को रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर पार्टी चुनाव में उतारेगी. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadJMMPartyJairam MahatoJharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.