✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला चोर, बासुकीनाथ मंदिर में लगातार करती थी गहनों की छिनतई, पढ़े पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:25:30 AM

दुमका(DUMKA):तीर्थ स्थल कोई भी हो, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. कोई मन्नत मांगने आते हैं, तो कोई मन्नत पूर्ण होने पर अपने आराध्य की पूजा अर्चना करने पहुंचते है. दुमका का बासुकीनाथ धाम मंदिर एक ऐसा स्थल है. जहां सालों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है. लेकिन कुछ दिनों से मंदिर परिसर में श्रद्धालु के भेष में चोर गिरोह सक्रिय हो गया था. जो किसी के कान की बाली तो किसी के गले का चेन चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था.

मंदिर परिसर में श्रद्धालु के भेष में चोर गिरोह सक्रिय

रविवार को 3 महिला श्रद्धालु की कान की बालियां मंदिर परिसर में चोरी हो गयी. श्रद्धालु को आभूषण चोरी का जितना गम नहीं हुआ. कहीं उससे ज्यादा गम इस बात की थी, कि आए थे पूजा करने, कान कटा कर वापस लौट रहे है. दरअसल आभूषण खींचने के क्रम में एक महिला श्रद्धालु का एक कान ही कट गया. बात जब फैली तो मामला थाना तक पहुंचा. मंदिर परिसर में सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए तो प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया. एसडीओ कौशल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. लेकिन चोरी का सिलसिला रुका नहीं.

3 महिला श्रद्धालु की कान की बालियां मंदिर परिसर में चोरी

सोमवार को लखनऊ निवासी दीपक कुमार सिंह पत्नी के साथ पूजा अर्चना करने बासुकीनाथ धाम आए थे. पूजा के क्रम में उनकी पत्नी के गले का सोने का चेन काट लिया गया. जिसकी शिकायत उसने जरमुंडी थाना में की. लगातार मंदिर परिसर में हो रहे आभूषण की चोरी मामले को थाना ने गंभीरता से लिया और चोर गिरोह का उद्भेदन करने के लिए नित्यानंद भोक्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी फुटेज में दिखा की श्रद्धालु के वेश में एक महिला दीपक कुमार की पत्नी के गले का चेन दांत से काट रही है.

मंदिर परिसर से ही गिरफ्तार हुई आरोपी महिला

जिसके आधार पर उस महिला की तलाश शुरू हुई, तो मंदिर परिसर में ही वो नजर आ गयी. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, और उससे पूछताछ शुरू की. महिला का नाम सनोजा यादव है. जो देवघर जिला के रखिया थाना अंतर्गत लकड़ीगंज की रहने वाली है. पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध भी स्वीकार किया. लेकिन उसके पास से पुलिस चोरी का सामान बरामद नहीं कर पाई.

महिला ने अपने कुछ सहयोगियों का भी नाम बताया

पुलिस सूत्रों की माने तो महिला ने अपने कुछ सहयोगियों का भी नाम बताया है. लेकिन पुलिस ने उसके सहयोगियों के नामों का खुलासा नहीं किया है. उसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. सनोजा का श्रद्धालु का वेश धारण कर धार्मिक स्थल में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देना यह कोई पहली घटना नहीं. जरमुंडी थाना पुलिस ने बताया गया कि 18 मई 2023 को सनोजा को देवघर मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालु के गहने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

जेल से बाहर आने के लगातार चोरी की घटना को दे रही थी अंजाम

लेकिन कुछ दिन बाद ही उसे बेल मिल गया. जेल से बाहर निकल कर वह स्थान बदलकर बासुकीनाथ मंदिर परिसर में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रही थी. अब सवाल उठता है कि सावन का पवित्र महीना आने वाला है. सावन के महीने में बासुकीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध मेला लगता है.  जहां देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं और फौजदारी बाबा पर जलार्पण करते हैं. राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव की तैयारी प्रशासन ने युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. मकशद बस एक ही है कि यहां आने वाले श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ एक सुखद अनुभूति लेकर वापस जाए. इसके लिए चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंखें लगाई जाएगी. अगर चोर गिरोह पर अंकुश नहीं लगा तो ना कितने श्रद्धालु अपनी कान कटवा बैठेंगे.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:Female thief caught by the policeused to snatch jewelry continuously in the templeread the whole casedeogharjharkhandmahila chorbaba mandirbhaktbashukinath

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.