✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मार पिटाई से तंग आकर बाल कल्याण समिति पहुंचे बेटे को लेने आई मां ने मचाया उत्पात, जानिए पूरा मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:27:07 PM

रांची(RANCHI): - मां बेटे का रिश्ता क्या होता है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है.लेकिन समाज में कुछ ऐसे भी उदाहरण हो जाते हैं,जिसे देखकर आप इतने पवित्र रिश्ते के बारे में एक बार फिर से सोचने को मजबूर हो जाते हैं. ऐसे ही एक बच्चे की मां पर यह आरोप है कि वह भी मारती और पिटती है. और उसका बॉयफ्रेंड भी बच्चे को पीटता है.

जानिए पूरा मामला विस्तार से

रांची के अरगोड़ा की रहने वाली रजनी नाम की महिला के पति का देहांत हो गया है. उसके दो बच्चे हैं .एक बड़ी बेटी है और छोटा बेटा. बेटा के अनुसार उसकी मां का बॉयफ्रेंड उसे पहले थोड़ा मारता था लेकिन उतना नहीं मारता था जितना की अब मारने लगा था. मारपीट इतनी बढ़ गई थी कि उसे लगता था कि वह मर ही जाएगा. इसलिए वह भागकर अपने दादी घर पहुंच गया. दादी का घर खूंटी जिले का तोरपा में है. फिर उसके बाद बाल कल्याण समिति के पास यह बच्चा पहुंचा. बच्चे के लिए बेहतर भविष्य की चिंता करते हुए बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी कुछ निर्णय लेने वाले थे लेकिन उसकी मां चाहती थी कि बाल कल्याण समिति का आदेश उसके पक्ष में आए. यानी बेटा उसको मिल जाए लेकिन बेटा साफ तौर पर अपनी इस कलयुगी मां के पास जाने को तैयार नहीं था. उसके ऊपर बेइंतहा जुल्म हो रहा था. बाल कल्याण समिति के कार्यालय में उसकी मां रजनी ने खूब उत्पात मचाया.सारे दस्तावेज फेंक दिए और फाड़ दिए. मारपीट करने लगी. इस संबंध में खूंटी में एफ आई आर दर्ज कराया गया है. मारपीट का यह वीडियो वायरल हुआ है.

Tags:JharkhandRanchiMother beat to childchild welfare committee

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.