✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में बेखौफ स्नैचर: निशाने पर राह चलती महिलाएं, लगातार हो रही घटनाओं से बढ़ी दहशत

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 5, 2026, 12:22:06 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर में चैन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. इन घटनाओं ने शहर में राह चलती महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बाइक सवार बदमाश महिलाओं को निशाना बनाकर झपट्टा मार रहे हैं और उनसे गहनों की स्नेचिंग कर रहे है. जिससे शहर की महिलाओं में डर का माहौल बनता जा रहा है. कई मामलों में स्नैचिंग के दौरान महिलाएं गिरकर घायल भी हो रही हैं. सुबह-शाम टहलने निकलने वाली महिलाएं, रास्तों से गुजरने वाली महिलाएं स्नेचरों का निशाना बन रही है. अपराधी तेज रफ्तार बाइक से आते हैं और पल भर में चैन या पर्स छीनकर फरार हो जा रहे है. विरोध करने पर धक्का देने या गिरा देने की घटनाएं भी सामने आई हैं. इसमें महिलाएं घायल भी हुई है. लगातार हो रही इन घटनाओं ने पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं. महिलाओं का कहना है कि अब तो गहनें पहनकर घर से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा है. 

स्कूटी सवार महिला से स्नैचिंग, घायल
मंगलवार की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में महिला से चेन स्नेचिंग की घटना देखने को मिली. इसमें स्नेचिंग का विरोध करने पर  बदमाशों ने महिला गिराकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बिस्टुपुर के कीनन स्टेडियम के पास यह घटना हुई जब एग्रिको निवासी रिंकू ओझा (34) अपनी स्कूटी से बिष्टुपुर की ओर जा रही थीं. इसी दौरान हेलमेट पहने दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले की चेन पर झपट्टा मारा. रिंकू ने हिम्मत दिखाते हुए चेन पकड़ ली, जिससे छीना-झपटी शुरू हो गई. हालांकि बदमाश चेन छीनने में सफल हो गए. महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने स्कूटी पर जोरदार लात मार दी, जिससे रिंकू अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गईं. गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी. राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया. पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगा रही है. बिष्टुपुर पुलिस का कहना है कि जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा. 

शादी में जा रही महिला से चेन स्नेचिंग
3 दिन पहले कदमा थाना क्षेत्र में भी एक महिला से स्नैचिंग हुई थी. उस वक्त महिला एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सूर पथ स्थित सारनाथ सरोवर नारायणी विला की रहने वाली अनीता चौधरी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. अनीता चौधरी अपने पति जेपी चौधरी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं. जैसे ही दोनों मेन रोड पर डी रोड और सी रोड के बीच पहुंचे, तभी पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर करीब 20 ग्राम की सोने की चेन छीन ली. घटना इतनी तेजी से हुई कि दंपति संभल भी नहीं सके. वारदात के बाद अनीता ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है.

स्नेचिंग में नाकाम बदमाशों ने ऑटो से युवती को घसीटा
मार्च महीने में शहर में चलती ऑटो से एक युवती से पर्स छीनने का प्रयास हुआ था. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सर दोराबजी टाटा पार्क के पास चलती ऑटो में बैठी धतकीडीह निवासी श्यामा मालिक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने पर्स छीनने की कोशिश की थी. बदमाश ऑटो के साथ-साथ बाइक चलाते हुए पर्स खींचने लगे, लेकिन युवती ने साहस दिखाते हुए पर्स नहीं छोड़ा. इस दौरान वह ऑटो से गिर पड़ी और कुछ दूर तक घसीटी गई. बावजूद इसके बदमाश पर्स छीनने में नाकाम रहे और मौके से फरार हो गए. इस घटना में युवती घायल भी हुई थी. 

गिरफ्तारी के बाद भी नहीं रुक रही घटनाएं
जमशेदपुर पुलिस ने स्नेचिंग के कई मामलों में बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है, इसके बाद भी ये घटनाएं नहीं रुक रही है. लगातार हो रही वारदातों से आम लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी तेज करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है. पुलिस स्नेचिंग के मामलों का जल्द खुलासा होने का दावा कर रही है. 

हाल ही में इन महिलाओं से हुई स्नेचिंग
सोनारी में मॉर्निंग वॉक पर निकली परमजीत कौर के गले से कुंज नगर के पास बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपट ली. वहीं, जेपीएस स्कूल के पास कांति देवी और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सुनीता देवी भी स्नेचरों का शिकार बनीं. टेल्को और आसपास के इलाकों में एक ही दिन में तीन महिलाओं से चेन छिनतई की घटनाएं सामने आईं. इसके अलावा सोनारी में रेणु कुमारी और टेल्को राधिकानगर के पास भी वारदात हुई. बिष्टुपुर, टेल्को, कदमा, गोलमुरी, सोनारी में स्नेचिंग की घटनाएं लगातार हो रही है.

Tags:Jamshedpur chain snatchingJamshedpur crimeJamshedpur policeJharkhand policeViral newsMahila SurakshaTelcoBistupurKadmaSonari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.