✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में बेखौफ बदमाश, जेवर की दुकान से 100 ग्राम सोने के झुमके लेकर हुआ फरार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:57:29 PM

गढ़वा (GARHWA) : गढ़वा शहर के रंका रोड स्थित दुर्गा मेडिकल के पास स्थित खुशबू ज्वेलर्स में ठगी की एक बड़ी घटना सामने आई है. जहां एक ठग ने दुकान से लगभग 100 ग्राम सोने के झुमके लेकर चुपचाप फरार हो गया. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.  

दुकान मालिक नीरज सोनी के अनुसार, एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान पर पहुंचा और सोने के झुमके दिखाने की मांग की. उन्होंने झुमके दिखाने के लिए कुछ झुमके निकाले. इसी बीच ठग ने झुमकों का एक पैकेट चुपके से उठाया और दुकान से बाहर निकल गया. जब तक दुकान के कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई, तब तक ठग वहां से भाग चुका था.

इस घटना के बाद दुकानदार ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई है. पुलिस अब फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है. वहीं इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. पुलिस मामले की जांच तेजी से कर रही है.

रिपोर्ट. धर्मेन्द्र कुमार

Tags:jharkhand newsjharkhand today newslatest newsjharkhandjharkhand latest newsbreaking newsjharkhand news todaytop newsnews jharkhandtoday jharkhand newsbihar newsjharkhand breaking newsgarhwa newsgarhwa latest newsgarhwa trending newsgarhwa breaking newsFearless miscreant in Garhwaabsconds with 100 grams of gold earrings from jewelery shop

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.