✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

LATEHAR: बेखौफ़ अपराधियों ने एनएच-75 पर कई वाहनों से की लूटपाट,  जेएमएम के नेता भी हुए लूट के शिकार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:04:51 AM

लातेहार (LATEHAR) : रांची-मेदिनीनगर मार्ग के एनएच-75 पर चंदवा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अपराधियों ने एक दर्जन से अधिक वाहनों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. गढ़वा जिले के जेएमएम के एक वरिष्ठ नेता भी इस लूटपाट के शिकार हुए. जानकारी के अनुसार, नेता रांची की ओर जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया. घटना में नेता की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस निरीक्षक मदन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पहुंची और कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा किया. इस दौरान पुलिस ने तीन राउंड गोली भी चलाई. 

ट्रक चालक से पैसों की लूट 
अपराधियों ने एनएच-75 पर खड़े कई वाहनों से भी लूटपाट की. जिसमें मालवाहक ट्रक, कार और बाइक शामिल हैं. वहीं जिन वाहनों में चालक मौजूद थे, उनके साथ भी लूटपाट की गई. इसी में एक गैस लदे वाहन के चाकल अमरेंद्र राय के साथ भी अपराधियों ने पैसों की लूट की. उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी उक्त स्थान पर ब्रेकडाउन थी. इसी क्रम में चंदवा की ओर से कुछ लुटेरे वहां पहुंचे और डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी. चालक ने बताया कि लुटेरों ने उनके पास से करीब पांच हजार रुपये की लूट की. जिसके बाद लुटेरों ने दोनों तरफ से आ रही वाहनों को रुकवाया और लूट की.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.