✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपराधियों में खत्म हो गया पुलिस का डर, थाने के करीब दिन-दहाड़े व्यापारी से लूट लिए डेढ़ लाख रुपये

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:23:44 AM

सिमड़ेगा(SIMDEGA): राज्य में अपराध अपने चरम पर पहुंच चुका है. अपराधियों में पुलिस और कानून का कोई डर नही है. तभी तो दिन-दहाड़े अपराधी हथियार के दम पर लूटपाट कर रहे हैं. ताजा लूटपाट की घटना सिमडेगा जिले की है. सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े लाह व्यवसायी से लगभग 1.5 लाख रुपए लूट लिए.

बाइक पर सवार होकर आए थे लुटेरे

अपराधी एक बाइक पर सवार होकर जलडेगा साप्ताहिक बाजार आए थे. तीनों ने अपना चेहरा ढंक रखा था. लाह और महुआ खरीद बिक्री करने वाले  व्यापारी दीपक साहु को पिस्टल दिखा कर डेढ लाख रूपए लूट लिये. इसके बाद ओड़ीशा की तरफ फरार हो गए. जैसे ही जलडेगा पुलिस को इसकी सूचना मिली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ छापामारी शुरू कर दी है. लुटेरों को तलाश किया जा रहा है.  बता दें कि जलडेगा ओडगा पथ में घाघ नदी के पास साप्ताहिक बाजार लगती है.

रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.