☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रैबिज डे पर कुत्तों का बढ़ा आतंक, 7 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा 

रैबिज डे पर कुत्तों का बढ़ा आतंक, 7 लोगों  को आवारा कुत्तों ने काटा 

पश्चिम चम्पारण : रैबिज एक ऐसी बीमारी है जो किसी कुत्ते या जंगली जानवर के काटने से होती है. ये काफी घातक है. कई लोग ऐसे है जो इस बात से अनजान जानवर के काटने पर भी अपना इलाज नहीं करवाते है. वहीं लोगों में अवैरनेस फैलाने के लिए एक दिन रैबिज डे के नाम से मनाया जाता है. बीते दिन यानि 27 सितंबर को देशभर ये डे मनाया गया. वहीं बगहा में इसी दिन कुत्तो का आतंक और भी ज्यादा बढ़ता दिखा. जहां शहर में आवारा कुत्तों ने तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर हमला कर दिया है. इस मामले के बाद शहर के लोग काफी परेशान हो गए हैं. 

30 से 35 रेबीज़ मरीज पहुंचे अस्पताल 

इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कुतों के झुंड में एक कुत्ता पागल हो गया है. इसी दौरान पागल कुत्ते ने बाइक सवार व अन्य 7 युवकों को काट लिया है. जिसके बाद सबों को अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ज़ख़्मी हालत में सभी अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती हैं. जहां उनका इलाज किया गया. वहीं डॉक्टरों की माने तो एक दिन में 30 से 35 रेबीज़ मरीज अस्पताल पहुंचे है. ऐसे में अस्पताल में रेबीज़ की सुई कम पड़ गई है. जिस कारण मरीजों को 70 किलोमीटर दूर GMCH बेतिया में रेफर किया गया है. 

टीका की पड़ी कमी 

इस घटना से लोगों के साथ साथ चिकित्सक भी परेशान हैं. डॉक्टर डीएस के बीएन सिंह ने बताया कि फिलहाल मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया है. SDH के डीएस ने बताया कि कई लोगों यहां इलाज़ के लिए आ रहे हैं. इसी बीच इन्हें टीका लगाया गया है लेकिन आपूर्ति कम होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं. वहीं इस घटना के बाद लोग वन विभाग व नप प्रशासन से लोग इस पर रोक लगाने के साथ-साथ आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं.

Published at:28 Sep 2023 01:09 PM (IST)
Tags:Rabies DayRabiesJHARKHNADUPDATEJHARKHNADNEWSJHARKHNADTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.