✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेटी को लेकर मेला घूमने गया था पिता, अपराधियों ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपराधियों को किया गिरफ्तार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:11:47 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के सबुज संघ दुर्गा पूजा पंडाल के पास बीते दिनों 45 वर्षिय रंजीत सिंह अपनी बेटी तरनजीत कौर के साथ मेला घूमने निकले थे. इस दौरान तीन से चार की संख्या में अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस  हत्या में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या  मे प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया है.

बेटी के बयान पर हुई गिरफ्तारी

हत्या के संबंध में मृतक रंजित सिंह की बेटी तरनजीत कौर के दिए गये ब्यान पर गणेश सिंह और उसके अन्य अज्ञात साथियों के विरुद्ध टेल्को थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला  दर्ज किया गया है . संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ़्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक (नगर), जमशेदपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था . इस टीम ने  प्रोफेशनल ढंग से मामले का उद्भेदन करते हुए इस काण्ड में संलिप्त अपराधियों  राहुल कुमार गुप्ता उर्फ़ शोले, सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता , रंजित सिंह को ओलिडीह थाना के गंगा मेमोरियल अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया है ,  साथ ही हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया है . 

अपराधियों ने कबूली संलिप्तता 

पूछताछ के क्रम में राहुल कुमार गुप्ता उर्फ़ शोले ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है . अनुसन्धान के क्रम में घटना स्थल से 05 खोखा और  एक जिन्दा गोली भी  बरामद किया  है. राहुल कुमार गुप्ता उर्फ़ शोले के स्वीकारोक्ति बयान के मुताबिक हाती में शामिल  सभी  अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास रहा है साथ ही मृतक रंजीत  सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है और वो भी रंगदारी , मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे कई मामलों में जेल जा चूका है. रंजीत  हाल ही में जेल से छुटकर बाहर आया था और दूसरे गैंग के निशाने पर था . 

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.