✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मां को न्याय दिलाने के लिए बेटे के बयान पर पिता को मिली उम्रकैद की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:45:34 PM

रांची(RANCHI): एक मां को न्याय दिलाने के लिए बेटे के बयान पर पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गई है. यह पूरा मामला हजारीबाग जिले के बरही थाना से जुड़ा हुआ है. दरअसल, आज से करीब चार साल पहले रेवल भुइयां ने अपनी पत्नी रीता देवी की हत्या कर लाश को जंगल में छिपा दिया था. इस मामले में रेवल भुइयां को अपर जिला व सत्र न्यायाधीश ब्रज किशोर पांडेय की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर रेवल भुइयां को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा.

बता दें कि, इस घटना की प्राथमिकी मृतका रीता देवी के पुत्र प्रदीप भुइयां ने बरही थाने में दर्ज करायी थी. इसमें उसने कहा था कि उसके पिता ने ही उसकी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया है. साथ ही आरोप लगाया गया था कि उसके पिता रेवल उसकी मां रीता देवी को किसी बहाने से 3 दिसंबर 2021 को जंगल की ओर ले कर गए थे. इसके बाद वह लौट आए लेकिन उसकी मां नहीं आयी.  

बाद में 11 दिसंबर को रीता देवी का शव बेंदगी जंगल से बरामद किया गया था. करीब चार साल तक चले इस मामले की सुनवाई के बाद शनिवार 1 फरवरी को कोर्ट की ओर से दोषी पति रेवल को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गई है.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड अपडेटक्राइम न्यूज़हजारीबागहजारीबाग न्यूजहत्याहजारीबाग अपर जिलाउम्रकैदउम्रकैद की सजाझारखंड क्राइम न्यूज़रांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateCrime NewsHazaribaghHazaribagh NewsMurderHazaribagh Upper DistrictLife ImprisonmentLife SentenceJharkhand Crime NewsRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.