☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चार साल की बेटी को जलाने के आरोपी सनकी पिता गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार

चार साल की बेटी को जलाने के आरोपी सनकी पिता गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार

लोहरदगा (LOHARDAGA):  चार साल की बेटी को जलाने के आरोपी पिता पप्पू तुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि पत्नी पर अवैध संबंध का शक रखने की वज़ह से उत्पन्न विवाद के बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया था. एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया था. 

क्या है मामला 

सनकी पिता पप्पू तुरी ने अपनी चार साल की बच्ची को केरोसिन छिड़क कर जला दिया था. बच्ची 80 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी है.  जिसका इलाज रांची रिम्स में चल रहा है. इस संबंध में बताया गया कि किस्को थाना क्षेत्र के कोचा निवासी पप्पू तुरी को अपनी पत्नी पर किसी और पुरूष के साथ अवैध संबंध रखने का शक था. इसी शक के आधार पर शुक्रवार देर शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी पर चाकू से वार करना चाहा, लेकिन, किसी प्रकार वह वहां से भाग निकली. इसके बाद सनकी पिता ने शक के आधार पर अपनी चार वर्षीय पुत्री को कमरे में बंद कर उसपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी. आसपास के लोगों के पहल के बाद बच्ची को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. बच्ची का इलाज कर रहे चिकित्सकों की मानें तो बच्ची सोमारी तुरी की स्थिति गंभीर है.

रिपोर्ट: लोहरदगा ब्युरो 

Published at:10 Oct 2022 03:47 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.