✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दूध बेचने में बिचौलिए से बचे किसान, मिल्क कलेक्शन सेंटर में होगा इजाफा : शिल्पी नेहा तिर्की

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:27:47 AM

रांची (RANCHI) : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने होटवार स्थित मेधा डेयरी प्लांट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री शिल्पी ने मेधा डेयरी प्लांट के साथ-साथ मेधा डेयरी के अंदर चल रहे पशु चारा उत्पादन और प्लांटेशन का भी औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य में 10 हजार लीटर से दूध संग्रहण का काम शुरू हुआ था. आज प्रतिदिन 3 लाख लीटर दूध का संग्रहण हो रहा है. लेकिन बाजार की मांग 10 लाख लीटर प्रतिदिन है. बाजार की मांग को दूसरी कंपनियां पूरा कर रही हैं. जबकि मेधा के उत्पाद की गुणवत्ता सबसे बेहतर है.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पशुपालक किसानों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में बिचौलिए सक्रिय हैं. ऐसे में दूध संग्रहण केंद्र बढ़ाना और बिचौलियों का सिंडिकेट खत्म करना जरूरी है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मांडर की एक महिला 2016 से पशुपालन से जुड़ी हैं और आज दूध बेचकर 2 लाख रुपये प्रति माह तक कमा रही हैं. मेधा के उत्पाद को सिर्फ राज्य के अंदर ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी पहुंचाना है.

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में मेधा डेयरी की इतनी मांग है. इसी को देखते हुए आने वाले समय में कई अन्य जगहों पर मेधा प्लांट बनाए जाएंगे. निरीक्षण के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शुरू से लेकर अब तक मेधा डेयरी के उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी हुई है. हम इसे और बेहतर बना रहे हैं.

Tags:shilpi neha tirkeyagriculture minister shilpi neha tirkeyshilpi neta tirkey agriculture ministryjharkhand agriculture ministeragriculture minister jharkhandagriculture minister of jharkhandagriculture minister shilpi nehaagricultureagriculture vacancy jharkhandagriculture jharkhand vacancyshilpi neha turkeycongress mla shilpi neha tirkeyshilpi neha tirkey newsagriculture ministermilk collection centersshilpi neha tirkey videoshilpi neha tirkey jharkhandshilpi neha tirkey nominationshilpi neha tirkey bandhu tirkeyshilpi neha tirkey ageshilpi neha tirkey congressbandhu tirkeybandhu tirkey daughter shilpi neha tirkeyshilpi tirkeymla shilpi neha tirkeymrs. shilpi neha tirkeyshilpi neha tirkey ka bhashanshilpi neha tirkey met cm sorenshilpi neha tirkey bio

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.