✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में तीन पहिया सवारी गाड़ी का किराया हुआ तय, अधिक पैसे लेने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:20:45 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर की पहचान एक तीर्थ स्थल के रूप में है.यहां पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक रावणेश्वर बैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग है. यही कारण है कि यहां प्रतिदिन हजारों हज़ार की संख्या में लोग सड़क, रेल या हवाई मार्ग से पहुँचते है. रेल हो या बस के यात्रियों के लिए एक आवश्यक सूचना है. आपको तीन पहिया सवारी का लाभ लेने के लिए अब आपको इस दर से भुगतान करना पड़ेगा. आज हुई बैठक में संबंधित संघ और जिला प्रशासन की सहमति से नया भाड़ा तय कर दिया गया है. इससे अधिक लेने पर वाहन चालक और मालिक पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी.


ये किराया हुआ निर्धारित

1) देवघर से जसीडीह 16 रुपया.

2) देवघर से रोहिणी 16 रुपया.

3) देवघर से रिखिया 16 रुपया.

4) देवघर से कोठिया 16 रुपया.

5) देवघर से दर्दमारा 20 रुपया.

6) देवघर से तपोवन 20 रुपया.

7) देवघर से बलियाचौकी 20 रुपया.

8) देवघर से चोपामोड़ 20 रुपया.

9) देवघर से देवीपुर 25 रुपया.

10) जसीडीह रेलवे स्टेशन से देवघर नगर निगम क्षेत्र में रिजर्व की स्थिति में तीन पहिया वाहन का किराया 130 रुपया.

इसके अलावा उपरोक्त अंकित 10 (दस) पथों पर निर्धारित किराया को बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए उसे पारित किया गया है. साथ ही उपरोक्त प्रस्ताव पर पारित किराया दर से अधिक रकम की वसूली की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित वाहन के चालक अथवा वाहन स्वामी पर विधिसम्मत कार्रवाई किया जाएगा.
रिपोर्ट. ऋतुराज सिन्हा

Tags:Fare of three wheeler vehicle fixed in Deogharlegal action will be taken against those who take moreDEOGHAR NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.