✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मशहूर फिल्म कलाकार अंजन श्रीवास्तव पहुंचे देवघर, मिस्टर इंडिया, लगे रहो मुन्ना भाई जैसी फिल्मों में छोड़ी है अमिट छाप

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:27:16 AM

देवघर (DEOGHAR): छोटे और बड़े पर्दे के मशहूर कलाकार अंजन श्रीवास्तव मंगलवार को बाबा नगरी देवघर पहुंचे. जहां पूरे परिवार संग बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया. जहां सबसे पहले मंदिर के तीर्थ पुरोहित ने उन्हें संकल्प करवाया. फिर गर्भगृह ले जाकर विधिवत पूजा- अर्चना और जलाभिषेक कराया. अंजन श्रीवास्तव ने बाबा बैद्यनाथ से देश की खुशहाली,समृद्धि सहित देश वासियों के कल्याण की कामना की.

सैकड़ों फिल्मों में छोड़ी अमिट छाप

आपको बताये कि अंजन श्रीवास्तव ने मिस्टर इंडिया, लगे रहो मुन्ना भाई, नो एंट्री, रन, पुकार,प्यार तो होना ही था, मिस्टर प्राइम मिनिस्टर सहित सैकड़ो फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. 

मशहूर टीवी सीरियल ‘वागले की दुनिया’ से बनाई खास पहचान

अंजन श्रीवास्तव ने लेकिन मशहूर टीवी सीरियल मशहूर टीवी सीरियल वागले की दुनिया से छोटे पर्दे पर विशेष पहचान बनाई. 2021 में आनेवाला इस टीवी सीरियल को लोगों ने काफी पसंद किया.

देवघर के लोग बहुत अच्छे हैं- अंजन श्रीवास्तव

मौके पर अंजन श्रीवास्तव ने कहा कि जो व्यक्ति जमीन से जुड़ा हुआ होता है. और हर वर्ग के लोगो के सुख-दुख में काम आता है. उसे किसी शोहरत की जरूरत नही पड़ती. उस व्यक्ति का साथ हमेशा भगवान देते रहते हैं. देवघर के लोग बहुत अच्छे है. वहीं बाबा मंदिर की व्यवस्था से खुश अंजन श्रीवास्तव ने बताया कि वे देवघर के नौलखा के पास स्थित बालानंद आश्रम से परिवार सहित दीक्षा ग्रहण किए हुए है. आश्रम जाकर अपने गुरु और गुरु भाईयों से मिलेंगे.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Famous film artist Anjan Srivastava reached Deogharleft an indelible mark in films like Mr. IndiaLage Raho Munna Bhaipraised the people of Deoghar.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.