✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक भरत शर्मा सहित तीन को किस मामले में मिली दो साल की कैद की सजा, क्या है पूरा मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:54:49 PM

धनबाद: भोजपुरी गायक भरत शर्मा को कोर्ट ने 2 साल की सजा दी है. उनके साथ दो और लोगों को सजा मिली है. फर्जी कागजात पर आयकर विभाग से 7 लाख 82 हजार 529 रुपए का रिटर्न लेने के एक मामले में मंगलवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया. 

सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सह एसडीजेएम की अदालत ने भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास, सत्यवान सिंह और नम्रता राय को दोषी पाते हुए दो-दो वर्ष की कैद और ₹5000 जुर्माना की सजा सुनाई है .अदालत ने आरोपियों को षड्यंत्र कर जालसाजी करने के अपराध में दोषी पाया है. 

सजा के बाद आरोपियों को अपील के लिए जमानत पर मुक्त कर दिया गया. सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने 2004 में इन पर प्राथमिक दर्ज की थी. आरोपियों के खिलाफ आयकर विभाग ने फर्जी टीडीएस के आधार पर रिफंड लेने का आरोप लगाया था. भरत शर्मा के खिलाफ आयकर विभाग की ओर से कुल 6 मुकदमे दाखिल किए गए थे. इनमें से पांच मुकदमों में पहले ही भारत शर्मा को सजा हो चुकी है .सजा के खिलाफ भारत शर्मा ने उच्च न्यायालय में अपील दाखिल की है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsFamous Bhojpuri singer Bharat SharmaDhanbad newsBhojpuri singer Bharat Sharmaभोजपुरी गायक भरत शर्मा को कोर्ट ने 2 साल की सजा

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.