✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने किया सुसाइड, बेटे की गई जान, माँ और बहन की हालत गंभीर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 2, 2026, 6:01:29 PM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू स्थित न्यू एजी कॉलोनी के मंदिर मार्ग पर आज एक हृदयविदारक घटना सामने आई. यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसमें बेटे की मौत हो गई, जबकि मां और नाबालिग बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है.

मृतक की पहचान मिहिर अखोरी उर्फ किट्टू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मिहिर हाल ही में कोलकाता से रांची लौटा था और सीए की पढ़ाई कर रहा था. परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, उसकी नौकरी उषा मार्टिन कंपनी में लगने की बात कही जा रही थी. बुधवार को उसने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

वहीं मृतक की मां स्नेहा अखोरी, जो पेशे से हाईकोर्ट की अधिवक्ता हैं, ने जहर खा लिया. इसके अलावा 14 वर्षीय बेटी ने भी जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मां और बेटी को एंबुलेंस के जरिए गुरुनानक अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि परिवार न्यू एजी कॉलोनी के एक आवास में रह रहा था और अलग-अलग तल्लों में परिवार के सदस्य रहते थे. जब घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत अरगोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और पारिवारिक दबाव से गुजर रहा था, हालांकि आत्महत्या के प्रयास के पीछे की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Tags:ranchi updateranchi newsranchi latest updatesuicidesuicide in ranchisuicide in ranchi jharkhandjharkhand newsjharkhand latestlatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.