✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रॉन्ग नंबर से हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:55:40 PM

पलामू(PALAMU): रॉन्ग नंबर से हुआ प्यार और 3 बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई. प्यार हुए भी मात्र 3 महीने हुए थे. इस वाक्ये ने सभी को चौंका दिया है. परेशान पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस की जांच में पता चला कि महिला अपने प्रेमी के साथ चेन्नई में है. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को वहां से वापस बुलाया. लगा था कि मामला शांत हो जायेगा. लेकिन अब मामले में नया मोड़  आ गया. अब पति पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता. यही हाल पत्नी का भी है. वह भी अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है. कमाल की बात है कि महिला को अपने प्रेमी से मिले मात्र 3 महीने हुए हैं. दोनों की पहली मुलाकात सिर्फ एक रॉन्ग नंबर से हुई थी.

झारखण्ड के पलामू का मामला 

यह पूरा मामला झारखंड के पलामू जिले का है. तीन महीने पहले राजस्थान के रहने वाले एक युवक का महिला को रॉन्ग नंबर से कॉल आया. फिर दोनों में बातें शुरू हुई और प्यार हो गया. युवक अभी चेन्नई में नौकरी करता है.
पूरे घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले एक युवक का महिला को फोन आया था. फिर दोनों की बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा. फिर दोनों दोस्त बन गए और जल्दी ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई. रॉन्ग नंबर से शुरू हुई यह दोस्ती और प्यार इस कदर बढ़ गया कि महिला अपने तीन बच्चों को भूल गई और उसने अपने प्रेमी के साथ घर बसाने का फैसला कर लिया. कमाल की बात तो यह भी रहा कि युवक और महिला का प्रेम प्रसंग चलता रहा और और उसके पति और उसके घर वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी और जब पता चला तो इतनी देर हो गई कि क्या ही कहा जाए. दरअसल उसके घर वाले उसके पति को तब पता चला जब महिला एक दिन अचानक गायब हो गई.

पति की शिकायत पर पुलिस ने की जांच 

ब पत्नी अचानक गायब हो गई तो परेशान पति ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. वह मेदनीनगर थाने पहुंचा और वहां एक रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस वालों से आग्रह किया कि जितना जल्दी हो सके उसकी पत्नी का पता लगाया जाए. पुलिस भी छानबीन में जुट गई. महिला को खोजने में पूरा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया. 1 सप्ताह के अंदर पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल में महिला को खोज निकाला. पुलिस को पता चला कि महिला चेन्नई में है. इसी जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि चेन्नई में महिला अपने प्रेमी के साथ है. पुलिस ने महिला से बातचीत की और उसे पलामू आने के लिए राजी किया. जब महिला वापस आई, तब पहली बार पति को पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हुई थी. जिसके बाद नाराज पति ने पत्नी को अपनाने से इंकार कर दिया. पत्नी का भी कुछ यही हाल था. उसने भी अपने पति के साथ जाने के बजाए अपने प्रेमी के साथ रहना स्वीकार किया.

वाराणसी से चेन्नई गयी थी महिला

पुलिस की माने तो 3 महीने पहले महिला वाराणसी गई थी जहां उसकी मुलाकात राजस्थान निवासी अपने प्रेमी से हुई थी. वहीं से दोनों सीधे चेन्नई चले गए. जिसके बाद थके हारे पति ने पुलिस थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आप इस पूरे मामले में समझ सकते हैं कि कैसे एक रॉन्ग नंबर ने एक बसे बसाये परिवार को उजाड़ दिया. पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है. पति पत्नी और प्रेमिका का तो हाल फिर भी ठीक है. लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि वह उन 3 बच्चों का क्या होगा, जिसकी मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई.

Tags:love with wrong numberpalamu women lovemarried women lovelove storypalamu newsjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.