✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज में नकली कीटनाशक फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों का माल जब्त

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 19, 2026, 11:36:20 AM

साहिबगंज:जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र पर स्तिथ महादेवरन गांव में नकली कीटनाशक दवा निर्माण के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पुलिस प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली कीटनाशक और उससे जुड़ी सामग्री बरामद की.

कार्रवाई के दौरान करीब 22 लाख रुपये मूल्य के नकली कीटनाशक के साथ-साथ लगभग चार करोड़ रुपये की एमआरपी वाले स्टिकर जब्त किए गए हैं. जानकारी के अनुसार,इंडो फील्ड कंपनी के ‘इलेक्ट्रो’ नामक कीटनाशक की नकली पैकिंग कर बाजार में खपाने की साजिश चल रही थी.

छापेमारी में 25,272 पीस नकली स्टिकर और 1,610 डिब्बे नकली दवा बरामद किए गए. एक डिब्बे की कीमत लगभग 1,350 रुपये (25 एमएल) बताई जा रही है, जिससे इस अवैध कारोबार के बड़े स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है.इस मामले में एक महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. आरोपी महिला का कहना है कि मुंगेर (बिहार) निवासी मुकेश नामक व्यक्ति ने उसे प्रति डिब्बा 2 मजदूरी पर पैकिंग का काम दिया था.पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट साहिबगंज ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsSahibganj newsFake pesticide factory busted in Sahibganjनकली कीटनाशक दवाfake pesticide

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.