रांची(RANCHI)- रांची जिले के टाटीसिल्वे स्थिति महिलाओं में एक बड़ा हादसा हुआ. एक फैक्ट्री में दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई.यह दोनों फैक्ट्री के कर्मचारी थे अल्मुनियम तार बनाने वाली पारलीवाल फैक्ट्री में यह बड़ा हादसा हुआ है. इस दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री गेट पर हंगामा किया.
जानिए दुर्घटना के बाद क्या हुआ
टाटीसिल्वे के महिलौंग स्थित पालीवाल फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया जिस कारण से वहां काम कर रहे दो कर्मचारी संतोष कुमार और सुरेश महतो की मौत हो गई. इस हादसे के बारे में पूरी क्षेत्र में खबर आग की तरह फैल गई.यहां काम करने वालों के परिजन और स्थानीय ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए. लोगों का आरोप था कि फैक्ट्री प्रबंधन मामले पर बहुत देर तक चुप्पी साधे रहा. कोई भी अधिकारी स्पष्ट तौर पर बताने को तैयार नहीं था. एक ही बात में हंगामा होने लगा फैक्ट्री गेट पर यहां काम करने वाले लोगों के परिजन इकट्ठा हो गए इसके अलावा स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में आ गए. जब यह जानकारी बाहर आई कि 2 लोगों की मौत हो गई है तो मृतकों के परिजन भी वहां पर आकर हंगामा करने लगे. फैक्ट्री प्रबंधन के रवैया से लोगों में आक्रोश दिखा.अल्मुनियम तार बनाने वाली फैक्ट्री में हुए हादसे की जानकारी पुलिस को मिली. टाटीसिल्वे थाना की पुलिस वहां पहुंची. उसके बाद जांच शुरू हुई. मृतक के परिजन फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजे की मांग करने लगे.
