✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार हत्याकांड का आरोपी अभिषेक फरार, घर की तलाशी ले रही पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:06:42 AM

रांची(RANCHI): बीते देर रात चुटिया थाना क्षेत्र के रेडिशन ब्लू के सामने एक्सट्रीम बार में हुई हत्याकांड की जांच पुलिस ने तेज कर दी है, बता दे कि पुलिस ने आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ विक्की सिंह के रूप में कर ली है. जो सेल सिटी का रहने वाला है. साथ ही जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुंची लेकिन घर पर ताला लगा हुआ था, और आरोपी अभिषेक उर्फ विक्की अपने घऱ से फरार हो चुका था. वहीं पुलिस ने आरोपी के घर का ताला तोड़ घर की छानबीन कर घर के आस पास लोगो से पूछताछ की. इस दौरान आरोपी के घर की नौकरानी ने बताया कि अभिषेक उर्फ विक्की सेल सिटी स्थित आवास में हफ्ते में बस एक ही बार आता था. 

वहीं आरोपी के सेल सिटी आवास पर मौजूद हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी सेल सिटी का रहने वाला है और साथ ही उसका पूर्व से भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है. और वह कई बार जेल भी जा चुका है. हटिया डीएसपी ने कहा कि अपराधी अभिषेक सिंह मूल रूप से बिहार के छपरा का रहने वाला है. वहीं पुलिस ने कहा कि हमारी टीम जल्द से जल्द आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लेगी.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि देर रात चार अपराधी बार में पहुंचे और बार में मनमानी कर घण्टों तक शराब पीने के बाद मनचाहा गाना बजाने की डिमांड करने लगे. इसी बिच DJ संदीप से नोंक झोंक हो गई. अन्य कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शान्त कराया गया. इस बीच बार में मौजूद लड़कियों के साथ भी छेड़खानी की गई. मामला बढ़ता देख बाउंसर ने सभी को बार से बाहर कर दिया.कुछ देर बाद फिर सभी वापस बार में पहुंचे. तब तक बार बंद करने का समय हो गया था.सभी कर्मी बार बंद करने की तैयारी कर रहे थे. इस बीच DJ संदीप को देखते ही अपराधी ने गोली मार दी.

रिपोर्ट: महक मिश्रा 

Tags:jharkhand crimejharkhand crime newsjharkhand newsjharkhandjharkhand policecrime in jharkhandjharkhand latest newscrime newscrime patrolcrime jharkhandjharkhand news in hindijharkhand news todaycrimenews jharkhandcrime in indiacrime news jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.