✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़: पुल निर्माण के बीच माओवादियों के नाम पर 50 लाख की रंगदारी, धमकी भरे कॉल से हड़कंप

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 10:49:02 AM

पाकुड़ (PAKUR): जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई जब बड़दाहा गांव के पास इकड़ी नाला पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के कार्यस्थल पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का स मामला सामने आया. यह पुल बीजीआर कोल कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है. आरोप है कि कुछ हथियारबंद बदमाश अचानक निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को कब्जे में लेकर डराया-धमकाया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने खुद को प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी और टीपीसी से जुड़ा हुआ बताकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की.

घटना के दौरान बदमाशों ने एक लिखित पर्ची भी छोड़ी, जिसमें कंपनी से सीधे 50 लाख रुपये की मांग की गई थी. साथ ही स्पष्ट धमकी दी गई कि अगर तय समय पर रकम नहीं दी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इस वारदात के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों में भय और दहशत का माहौल बन गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए काम भी प्रभावित हुआ.घटना की जानकारी मिलते ही अमड़ापाड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया. पुलिस ने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और कंपनी प्रबंधन से विस्तार से पूछताछ की ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके.

इसके बाद बीजीआर कोल कंपनी की ओर से अमड़ापाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वास्तव में इस घटना के पीछे नक्सली या टीपीसी जैसे संगठन शामिल हैं, या फिर किसी स्थानीय आपराधिक गिरोह ने इन नामों का इस्तेमाल कर भय फैलाने और वसूली करने की कोशिश की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी.

 

Tags:PakurPakur extortion caseMaoist extortion in JharkhandPakur bridge construction extortionTPC Maoist threat J50 lakh levy demand PakurPakur crime newsPakur BGR Coal bridge caseExtortion threat at construction site

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.