✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आने वाले पर्व त्योहार को लेकर देवघर नगर निगम द्वारा किया जा रहा है व्यापक तैयारी, पॉलीथिन और थेर्मोकोल मुक्त बनाने पर जोर 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:03:55 PM

देवघर (DEOGHAR): देवघर नगर निगम के प्रशासक शैलेंद्र लाल ने  आज अपने कार्यालय में पर्व त्यौहार को लेकर को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान निगम के सभी अभियंताओं को निर्देश दिया की जितने भी जलाशय हैं, जहां छठ पूजा की जाती है या नहीं भी की जाती है, वैसे सभी नदी/तालाब/पोखर/डैम आदि की साफ-सफाई छठ से पूर्व समय से हो जानी चाहिए.
साफ-सफाई से संबंधित सभी पदाधिकारी,कर्मियों को निर्देश दिया की साफ-सफाई में किसी भी तरह का कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय समय पर क्षेत्र भ्रमण कर सफाई बिजली आदि का निरीक्षण की जाएगी. प्रकाश को लेकर सभी पोलो पर लगे हुए लाइट में किसी भी प्रकार की खराबी या शिकायत है तो उसे तुरंत पूजा से पूर्व दुरुस्त करें.

लोगों से साफ सफाई में सहयोग करने का आग्रह

छठ महापर्व को लेकर नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि जिस छठ पूजा समिति के द्वारा स्वच्छता, पवित्रता और सुंदरता का ख्याल रखा जाएगा. साथ ही प्रतिबंधित थर्माकोल पॉलिथीन का उपयोग नहीं किया जाएगा. ऐसे समितियों को सम्मानित भी किया जाएगा. नगर आयुक्त सह प्रशासक ने सभी आम जनों से साफ सफाई में सहयोग करने का आग्रह किया गया है. आगामी पूजा को देखते हुए सभी स्वच्छता में अपना सहयोग देंगे निगम अपनी तरफ से पूरी हर संभव कोशिश करेगी कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा ना हो. नगर आयुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जितने भी छठ घाट हेतु तालाब है वहां पर निकाय के द्वारा कर्मी नियुक्त की जाएगी जिसमें यह देखा जाएगा कि अगर कोई व्यक्ति कूड़ा कचरा पॉलिथीन थर्माकोल फेकते पकड़े गए तो उस व्यक्ति के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.