✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में बिक रही महंगी शराब, शिकायत के बाद एक्शन मोड में विभाग, 22 सेल्समैन सस्पेंड

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:51:59 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : रांची में शराब पर ओवर प्राइसिंग को लेकर 22 सेल्समैन को सस्पेंड किया गया है. यह 22 सेल्समैन 12 अलग-अलग दुकानों के हैं. बता दें कि रांची में शराब के एमआरपी से अधिक दाम लगाकर यह सेल्समैन शराब की बिक्री कर रहे थे. हर एक बोतल पर 10 से 50 रुपए तक की अधिक कीमत लगाई  जा रही थी. जिस वजह से ग्राहक भी काफी परेशान थे. कई  बार इसे लेकर ग्राहक और सेल्समेन के बीच तू तू – मैं मैं भी हुई. कई बार सेल्समैन को ग्राहकों के साथ खराब तरीके से व्यवहार करते भी देखा गया. इसके बाद यह मामला संज्ञान में आया और फिर पुलिस द्वारा ऐसे तमाम सेल्समैन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया.

ग्राहक और सेल्समैन के बीच बढ़ा विवाद

इसी मामले में कुछ समय पहले हरमु की शराब दुकान में एक ग्राहक और सेल्समैन के बीच काफी विवाद हुआ था. दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ. ऐसे एक नहीं बल्कि कई मामले सामने आए. ओवर प्राइसिंग को लेकर काफी शिकायतें दर्ज कराई गई. जिसके बाद रांची के डीसी राहुल कुमार सिंह के निर्देश पर इन तमाम दुकानों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया गया जिसके तहत रांची शहर के 12 शराब दुकानों में 22 सेल्समैन को प्राइसिंग अधिक लेते हुए पकड़ा गया और उन्हें सस्पेंड किया गया. रांची पुलिस ने ग्राहक बनकर बड़े ही फिल्मी स्टाइल से इन लोगों को वसूली करते पकड़ा.

Tags:RanchiExpensive liquorranchi newsranchi policeranchi crimeranchi latest updateranchi updatethe news postjharkhand newsjharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.