✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिव लोक परिसर में लगी प्रदर्शनी, जानें कैसे एक छत के नीचे होगें 5 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:37:18 AM

देवघर(DEOGHAR):सावन का पावन महीना शुरू हो गया है. इसके साथ ही गंगाधाम से बाबाधाम आनेवाले श्रद्धालुओं का आना भी शुरू हो गया है. ऐसे में बाबाधाम और यहां स्थित बैद्यनाथ का इतिहास की जानकारी श्रद्धालु को मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से एक प्रदर्शनी लगाई गई है.

अगले दो महीने तक लगेगी प्रदर्शनी

स्थानीय शिव लोक परिसर में अगले दो महीने तक लगनेवाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को किया. मौके पर उपायुक्त ने बताया कि स्थानीय कलाकारों की ओर से ये प्रदर्शनी लगाई गई है. सरकार की भी मंशा है कि स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित मिले.

चार धाम कई ज्योर्तिलिंग और 108 पार्थिव शिवलिंग को देखिए

शिवलोक में लगे इस प्रदर्शनी को स्थानीय कलाकारों ने तैयार किया है. इसमें विशाल शिव मूर्ति के अलावा 25 फीट का शिवलिंग आकर्षण का केंद बन गया है. इस विशाल शिवलिंग के साथ 108 शिवलिंग अदभुत लगता है. साथ ही इस परिसर में पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से बैद्यनाथ धाम, मल्लिकार्जुन,सोमनाथ, केदारनाथ और रामेश्वरम ज्योर्तिलिंग का दर्शन कीजिए. इसके अलावा बाबा बैद्यनाथ का इतिहास,सती का हृदय गिरने,रावण द्वारा शिवलिंग ले जाना,विष्णु की ओर से शिवलिंग की स्थापना इत्यादि के लाइट के साथ ऑडियो भी बजाया जाएगा.

डीसी ने कहा इससे पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

प्रदर्शनी के उदघाटन के मौके डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी से देवघर ही नहीं झारखंड के इतिहास को देश विदेश से आने-वाले श्रद्धालु जान सकेंगे. इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. श्रद्धालु स्थानीय कलाकार की कला को देख सकेंगे जिससे इन कलाकारों को उचित प्लेटफार्म मिल सकता है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:Exhibition held in Shiv Lok complexknow how 5 Jyotirlingas will be seen under one roofdeogharjharkhandbaba mandirdcmanju nath bhajantriudghatan5 JyotirlingasExhibition

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.