✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज में महाशिवरात्रि को लेकर उत्साह, डीसी हेमंत सत्ती ने भी टेका बाबा मोतिनाथ के दरबार में माथा  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 15, 2026, 5:32:05 PM

साहिबगंज(SAHIBGANJ):आज पूरे देश में महाशिवरात्री को लेकर उत्साह देखा जा रहा है इस क्रम में झारखंड के साहिबगंज स्थित पहाड़ियों की श्रृंखलाओं पर विराजमान सबसे प्रसिद्ध मोतिनाथ धाम बाबा नगरी में भी भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला.वही डीसी हेमंत सत्ती ने भी आज बाबा के दरबार में हाजिरी लगाया.इसके साथ ही पूजा अर्चना कर जिला सह राज्य वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामनाएं की.

पढ़े मौके पर डीसी ने क्या कहा

इसके आलावे डीसी हेमंत सत्ती ने मोतीझरना मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई गई विधि-व्यवस्था का भी जायजा लिया. डीसी ने कहा कि मोतिनाथ धाम बाबा नगरी के नाम से विकसित मोतीझरना पर्यटल स्थल को विकसित करने का हरसंभव प्रयास रहेगा,श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की अपार भीड़ की सेवा में प्रबंध समिति का सरहानीय योगदान है.इस दौरान मंदिर कमिटी के सचिव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

Tags:Mahashivratri 2026Mahashivratri in SahibganjSahibganj dcTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.