✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 40 पेटी विदेशी शराब किया जब्त

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:22:06 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH) :  बिहार सीमा से सटे हजारीबाग के चौपारण थाना से उत्पाद विभाग ने 40 पेटी विदेशी शराब बरामद की है. मिली जानकारी के अनुसार विदेशी शराब को तस्करों के द्वारा बिहार भेजने की तैयारी की जा रही थी. लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तस्करों की इस चाल को नाकाम कर दिया और 40 पेटी शराब को जब्त कर थाने ले गई. फिलहाल पुलिस तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है.

40 पेटी विदेशी शराब किया बरामद

इस मामले में उत्पाद विभाग के आयुक्त अरविंद कुजूर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आज सुबह उन्हों गुप्त सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया था कि 40 पेटी विदेशी शराब को हजारीबाग के रास्ते बिहार भेजने की तैयारी है. जिसके बाद उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदहा चेकपोस्ट में छापेमरी शुरू की. इस दौरान पुलिस को बिरहोर टोला में झाड़ियों में छिपा हुआ 40 पेटी विदेशी शराब बरामद किया. जब्त शराब की मार्केट मूल्य करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है. लेकिन विभाग द्वारा कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है, जो इस तस्करी में शामिल हो सकते है. फिलहाल पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी करने में जुट गई है.

बिहार सीमा से सटे होने के कारण होती है शराब की तस्करी

बता दें कि बिहार से सटे होने के कारण हजारीबाग के चौपारण में शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है. तस्कर सीमा का सहारा लेकर बड़े आसानी से शराब की तस्करी करते है. लेकिन अब लगातार उत्पाद विभाग की कार्रवाई से शराब तस्करों में भय का माहोल बन गया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस भी अब हजारीबाग की सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी कर अवैध शराब की खेप को जब्त कर लेती है.

 

 

Tags:Excise department action against illegal liquor40 boxes of foreign liquor seizedhazaribag police40 पेटी विदेशी शराब जब्तहजारीबाग से बिहार भेजे जा रहे विदेशी शराब जब्त

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.