✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उत्पाद सिपाही परीक्षा: रांची पुलिस ने 160 संदिगध को हिरासत में लिया, बड़े सिंडीकेट की अंशका  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 12, 2026, 1:36:09 PM

रांची(RANCHI):  झारखंड में अब उत्पाद सिपाही परीक्षा पर काले बादल मंडराने लगे है. परीक्षा से ठीक पहले पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र से 160 संदिगध को हिरासत में लिया है. जिनसे तमाड़ थाना में रख कर पूछताछ की जा रही है. हलाकी इस पूरे मामले में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन सूचना है कि तमाड़ के रंगामाटी इलाके में एक हॉल में देर रात पुलिस ने छापेमारी की. जिसमें संदिगध गतिविधि में 160 युवक मिले. जिसके बाद सभी को हिरासत में लिया गया.     

शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि सभी युवक उत्पाद सिपाही का परीक्षा देने पहुंचे थे. लेकिन वह देर रात तमाड़ के रंगामाटी में क्या कर रहे थे. इसकी जांच पुलिस कर रही है. सभी के पास से कई दस्तावेज और मोबाईल फोन भी बरामद किया गया है. जिसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल पूरे मामले में रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर तमाड़ में मौजदू है. और इस पूरे मामले की खुद जांच कर रहे है.

बता दे कि आज 12 अप्रैल को ही रांची,धनबाद,देवघर,दुमका बोकारो,पूर्वी सिंहभूम,खूंटी में उत्पाद सिपाही की परीक्षा चल रही है. लेकिन दूसरे तरफ तमाड़ में 160 लोगों को हिरासत में लिए जाने के मामले से अभ्यर्थियों में बेचैनी है.

बताया जा रहा है कि सभी एक साथ एक हाल में बैठे थे. सभी झारखंड के अलग अलग इलाके से रांची पहुंचे थे.ऐसे में अब पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. आखिर पूरी कहानी क्या है. और इनकी योजना क्या थी.            

Tags:Jharkhadn NewsRanchiExise Department PoliceExcise constable exam:Ranchi NewRanchi UpdateRanchi POliceRanchi breakingtamr policeTamar policeRangamati

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.