✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उत्पाद सिपाही परीक्षा लीक मामला: 159 अभ्यर्थियों, 5 मास्टरमाइंड को कोर्ट में किया गया पेश

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 13, 2026, 4:24:05 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले बड़ा खुलासा हुआ है, जहां परीक्षा में धांधली की आशंका के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया. सभी गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद  कोर्ट में पेश किया गया.

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अभ्यर्थी बिचौलियों के साथ मिलकर परीक्षा में सेटिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में परीक्षार्थियों के साथ-साथ उन्हें पास कराने का झांसा देने वाले मास्टरमाइंड भी शामिल हैं.

इस पूरे मामले पर चयन आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए 159 अभ्यर्थियों को भविष्य की सभी परीक्षाओं से ब्लैकलिस्ट करने का फैसला लिया है। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्र लीक होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है.

मामले का खुलासा तब हुआ जब एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली कि तमाड़ थाना क्षेत्र के रडगांव में एक अधूरे भवन के पास संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां भारी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद थे. कार्रवाई के दौरान छह महिलाओं सहित 159 अभ्यर्थियों और पांच मास्टरमाइड को गिरफ्तार किया गया. मौके से चार सेट प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजियां बरामद की गईं, जिन्हें जांच के लिए आयोग को सौंपा गया. जांच में पाया गया कि केवल कुछ प्रश्न ही आंशिक रूप से मेल खाते हैं.

Tags:Jharkhand excise constable exam scamfraud arrests 159 candidatesExam cheating racketexam blacklist candidatesTamad exam scamExam paper leakJharkhandRecruitment exam fraudJharkhand selection commission action159 Candidates and 5 Masterminds Produced in CourtExcise Constable Exam Leak CaseRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.