✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JEE मेंस एंट्रेंस एग्जाम में सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन! साकार को रहा सीएम का सपना

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:49:43 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने और उत्कृष्ट शिक्षा तंत्र को विकसित करने के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कल्पना को साकार करने के लिए वर्तमान में 80 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस शुरू किया गया है. इन उत्कृष्ट विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है. 12 फरवरी को जारी जेईई मेंस की प्रवेश परीक्षा के परिणामों में सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने दमदार प्रदर्शन किया है.

आरके प्लस 2 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, बालूमाथ के छात्र निखिल कुमार ने 98.30 पर्सेंटाइल हासिल किया है. जिला सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, दुमका के प्रिंस राज गुप्ता ने 97.27 पर्सेंटाइल हासिल किया है. JEE MAINS में धनबाद के डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के राहुल कुमार ने 96 परसेंटाइल हासिल किया है. डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, नादिया, लोहरदगा के निशांत कुमार ने 93.65 पर्सेंटाइल हासिल किया है. जिला रामरुद्रा सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, बोकारो के तीन छात्रों ने परीक्षा पास की है. विद्यालय के नीरज कुमार ने 85 पर्सेंटाइल, सुमित कुमार ने 83.34 पर्सेंटाइल, राहुल कुमार ने 84.89 पर्सेंटाइल और युग कुमार ने 83.51 पर्सेंटाइल हासिल किया है.

डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, बीपीएम, बर्मामाइंस, जमशेदपुर के प्रिंस कुमार सिंह ने 94 पर्सेंटाइल, लक्ष्य कुमार गुप्ता ने 88.83 पर्सेंटाइल और रौनक प्रजापति ने 82.2 पर्सेंटाइल हासिल किया है. डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, लातेहार के छात्र कार्तिकेय तिवारी ने 89.45 पर्सेंटाइल हासिल किया है. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जमशेदपुर की ज्योतिका महतो ने 74.81 पर्सेंटाइल के साथ परीक्षा क्वालीफाई किया है. सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, साकची जमशेदपुर की अनुष्का दुबे ने 79.58 पर्सेंटाइल हासिल किया है. डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस मेदिनीनगर, पलामू के छात्र अभिषेक कुमार ने 84.56, आराध्य सिंह ने 76.73 और सक्षम कुमार गुप्ता ने 72.85 पर्सेंटाइल हासिल किया है. डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, हजारीबाग के छात्र अमन कुमार ने 77.93 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है. डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, चतरा की छात्रा श्रेया गुप्ता ने 82.6 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है.

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, खूंटी की 12 छात्राएं सफल

जेईई मेंस की प्रवेश परीक्षा में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कालामाटी (खूंटी) की 12 छात्राएं सफल हुई है. सफल छात्राओं में महिमा कुमारी, दिव्या कुमारी, गुंजा कुमारी, जंबी टुटी, आरती कुमारी, ईशा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, प्रमिला टुटी, अमिका कुमारी, अंता कुमारी, अर्चना कुमारी, लीला कुमारी शामिल है.

Tags:#jharkhand vacancy news#jharkhand vacancy 2024#jharkhand vacancy 2025#cm school of excellence admission 2025#cm school off excellence jharkhand admission form pdfcm school of excellence jharkhandcm school of excellence jharkhand online applycm school of excellence bariatu ranchicm school of excellence girls bariatu ranchicm school of excellence barhi hazaribaghcm school of excellence applysarkar aapke dwar jharkhandsoe addmission online

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.