✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JAC Board Exam 2026: कल से शुरू होंगी परीक्षाएं, जानिए कब तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा और क्या रहेगा प्रतिबंधित

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 2, 2026, 7:36:45 PM

धनबाद(DHANBAD) | अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे ने आगामी 3 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में 2 फरवरी 2026 की रात्रि 12:00 बजे से परीक्षा की प्रत्येक तिथि से परीक्षा समाप्ति तक के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी.एन.एस.एस.) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है. इस संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा कि झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के निर्देश पर धनबाद जिले में आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा - 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं. 

 इसे लेकर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में 2 फरवरी 2026 की रात्रि 12:00 बजे से परीक्षा की प्रत्येक तिथि से परीक्षा समाप्ति तक के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी.एन.एस.एस.) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. 
उन्होंने बताया कि इस अवधि में प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में अनावश्यक भीड़ लगाने, अनावश्यक घुमने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने, हथियार लेकर चलने, मटरगश्ती करने, परीक्षा से संबंधित कोई भी कागज या पत्र अथवा अन्य सामग्री वितरित करने तथा इसकी गोपनीयता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने का प्रयास करने इत्यादि को प्रतिबंधित किया गया है. 


वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 03 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक 96 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 09:45 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी तथा इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)‌ 03 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक 81 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। अनुमंडल दंडाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्ति गश्ती दल के प्रभारी दंडाधिकारी, सभी स्टेटिक दंडाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी, सभी ओपी प्रभारी को उपरोक्त निषेधाज्ञा का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.  

Tags:DhanbadExamTaiyariCentreAdministration

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.