✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में B.Ed, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 19, 2026, 2:34:11 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में तकनीकी, प्रोफेशनल और शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. Jharkhand Combined Entrance Competitive Examination Board ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बीएड, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

B.Ed, M.Ed और BP.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा
बीएड, एमएड और बीपीएड कोर्स में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे.

इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री परीक्षा का शेड्यूल
राज्य के सरकारी, निजी और PPP मोड पर संचालित इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक के तृतीय सेमेस्टर में सीधे प्रवेश के लिए लैटरल एंट्री परीक्षा आयोजित होगी. इसके लिए आवेदन 18 मई से 12 जून तक किए जा सकेंगे. आवेदन में सुधार की सुविधा 13 और 14 जून को मिलेगी. परीक्षा 28 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रांची केंद्र में आयोजित होगी. आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 900 रुपये तय किया गया है, जबकि एससी-एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए 450 रुपये शुल्क रखा गया है. दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है.

डिप्लोमा लैटरल एंट्री परीक्षा
पॉलिटेक्निक संस्थानों के डिप्लोमा कोर्स के द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश के लिए डिप्लोमा लैटरल एंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू होकर 12 जून तक चलेगी. यह परीक्षा 28 जून को दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये जबकि एससी-एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 325 रुपये निर्धारित किया गया है.

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026
राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा और टूल एंड डाई मेकिंग कोर्स में दाखिले के लिए पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित होगी. आवेदन 19 मई से 17 जून तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे, जबकि 18 और 19 जून को आवेदन में सुधार का मौका मिलेगा. यह परीक्षा रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, चाईबासा, पलामू और हजारीबाग समेत कई शहरों में आयोजित की जाएगी. आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 650 रुपये तथा एससी-एसटी और महिलाओं के लिए 325 रुपये रखा गया है. पर्षद ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से नियमित रूप से चेक करते रहने की अपील की है.

Tags:EngineeringB.EdPolytechnicEngineering Lateral Entry in Jharkhand ReleasedPolytechnic entry exam releasedlatest newsApplicationApplication for polytechnicapplication for engineering

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.