✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नामकुम में पूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया सलाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:51:49 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-रांची के नामकुम में कारगिल विजय दिवस मनाया गया और तिरंगा यात्रा निकाली गई. इसके साथ ही उन शहीदों को सलाम किया गया, जिसने देश के खातिर अपनी जान की बाजी सरहद पर लगा दी. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद रांची की तरफ से आरडीएस पब्लिक स्कूल में इसकी 24वीं वर्षगांठ मनायी गयी. इस मौके वीर नारी सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया.

तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग

तिरंगा यात्रा में भूतपूर्व सैनिक, महिलाएं समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहें. जिन्होंने यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों से संमा बांध दिया औऱ कारगिल के उन शहीदों को याद किया, जिसने अपने देश की आन बान और शान की खातिर प्राणों की आहूति दे दी. तिरंगा यात्रा आरडीएस पब्लिक से होते हुए जैक, नामकुम बाजार और सदाबहार चौक तक गयी और इसे बाद वापस स्कूल परिसर में पहुंची. इस तिरंगा यात्र की अगुवाई परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखोरी रंजन सिन्हा ने की. वही, मौके पर अखिल भारतीय मानवाधिकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रांची जिला अध्यक्ष कैप्टन कैलाश कुमार , मातृ शक्ति की अध्यक्षता मीरा यादव , कोषाध्यक्ष सूबेदार अरुण कुमार झा , सूबेदार ललन ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गई.

वीर नारियों का सम्मान

तिरंगा यात्रा के बाद स्कूल परिसर में वीर नारियों को सम्मान किया गया. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल अखोरी रंजन सिन्हा थे, वही बीडीओ ज्ञानशंकर जयसवाल, पवन साहू और मनोज सिंह भी मौजूद रहें. जिन्होंने सम्मान समारोह में संबोधित किया. बीडीओ ज्ञानशंकर जयसवाल ने कहा कि देश सेवे से बड़ी कोई सेवा नहीं है. आज के युवाओं को भी चाहिए कि अपने देश की सेवा से जुड़े.

Tags:Tiranga Yatra on Kargil Victory DaKargil Victory Day in NamkumTiranga Yatra on Kargilsalute the martyrsनामकुम में तिरंगा यात्रानामकुम में शहीदों को सलामEx-servicemen take out Tiranga Yatra on KargilNamkum tiranga yatrakargil victory namkum

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.