✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री से मिले फुरक़ान अंसारी, मंत्री आलमगीर, हफीजुल और MLA दीपिका भी रहीं मौजूद- जानिये क्या है मामला

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:40:20 AM

रांची (RANCHI): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद फुरकान अंसारी इनदिनों अपने विधायक पुत्र इरफान अंसारी को लेकर चिंतित हैं. क्योंकि इरफान के साथ दो अन्य कांग्रेसी विधायक बंगाल पुलिस की रिमांड में हैं. इरफान की गाड़ी से कैश 48 लाख बरामद किये गए थे. आज फुरकान ने उक्त मामले को लेकर प्रेस मीट की, इसके बाद भी दिनभर वो मीडिया से बात करते रहे. इसी दरम्यान उन्होंने मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की. इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, अल्पसंख्यक कल्याण व कला-संस्कृति मंत्री हफीजुल अंसारी और कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह समेत और भी अहम लोग मौजूद थे. चलिये इस खबर में बताते हैं फुरकान के सीएम से मिलने की वजह.

दरअसल फुरकान एक प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए मुख्यमंत्री से मिले. उन्हें एक मांग पत्र सौंपा. वहीं उर्दू को लेकर चल रहे विवाद को खत्म करने और उर्दू स्कूलों में टीचरों की बहाली की मांग की. सीएम से कहा गया कि राज्य गठन के समय राज्य में उर्दू शिक्षकों के 4401 पद रिक्त था इसमें अबतक 700 उर्दू शिक्षकों की बहाली हो पाई है. पिछले 22 वर्षों में बड़े पैमाने पर उर्दू शिक्षकों का पद रिक्त हो गया है. उर्दू शिक्षकों के अभाव में प्राथमिक स्तर पर सैकड़ों उर्दू स्कूल या तो बंद हो गए या अन्य हिन्दी माध्यम स्कूलों में विलय कर दिया गया. सीएम से आग्रह किया कि राज्य में 50000 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। निःसंदेह शिक्षकों के नियुक्ति से एक बड़ा वर्ग सीधे रोजगार से जुड़ जाएगा. इससे उर्दू भाषी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया से वंचित न किया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही इससे संबंधित एक बैठक बुलाकर कार्य को आगे बढ़ाएंगे. मौके पर झारखंड राज्य हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन मंजूर अहमद अंसारी, पूर्व प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी, पत्रकार शफीक अंसारी आदि मौजूद थे.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.