✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लौहनगरी में कृष्णजन्माष्टमी की धूम, दही हांडी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सीएम

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:51:31 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - लौहनगरी जमशेदपुर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही हैं. कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां बड़े ही धूम धाम से मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.  इस अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर मैदान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर सूर्य मंदिर के संरक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास मौजूद रहे. इन्होंने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. हालांकि वे मटकी नहीं छोड़ सके और मटकी फोड़ने से चूक गए. अपनी हार पर उन्होंने कहा कि  परंपरा के अनुरूप हर साल उत्साह और जोश के साथ  कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. ऐसे में प्रतियोगिता तो बस एक जश्न मनाने का बहाना हैं. 

राज्य के विकास की कामना

बता दें कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भारी संख्याओं में युवाओं ने भाग लिया. वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने भी जमकर इस आयोजन का आनंद उठाया. वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने अपने संबोधन में झारखंड वासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी. साथ ही  कामना की है कि भगवान राज्य में सुख शांति और समृद्धि लाए ताकि उच्च स्तर पर झारखंड का विकास हो सकें. 

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.