✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मकर संक्रांति के अवसर पर हर वर्ष दही-चूड़ा और तिल से किया जाता है ज्योर्तिलिंग का आभिषेक, जानिए क्या है मान्यता 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:02:07 AM

देवघर (DEOGHAR): मकर संक्रांति के अ‌वसर पर देवघर स्थित पवित्र द्वादश ज्योर्तिलिंग के जलार्पण के लिए सुबह से ही श्रद्धालूओं की भीड़ लगी रही. मकर संक्रांति के त्यौहार वाले दिन बाबा बैद्यनाथ के जलार्पण और पूजा अर्चना के साथ तिल और दही-चूड़ा चढ़ाने की अति प्राचीन परंपरा रही है. ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के अवसर पर कामना लिंग को तिल और दही-चूड़ा का भोग लगाने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.

देश-विदेश से बाबा धाम पहुंचे करीब एक लाख श्रद्धालु 

देश-विदेश से श्रद्धालू मकर संक्रांति के दिन बाबा की विशेष पूजा-अर्चना करने देवघर पहुंचते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन नई फसल से तैयार चूड़ा बाबा को अर्पित कर साल भर के लिए मंगल कामना की जाती है. आज से धार्मिक अनुष्ठान या शुभ कार्य की शुरुआत हो जाती है. श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई. खुद मंदिर प्रशासक सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसपी सुभाष चंद्र जाट द्वारा लगातार मोनिटरिंग की गई. कतारबद्ध व्यवस्थित तरीके से सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण करवाई गई. मंदिर परिसर से लेकर पूरे रुट लाइन में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई. मकर संक्रांति के मौके पर एक लाख के आसपास श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने की उम्मीद की गई थी. 

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:Every year on the occasion of Makar SankrantiJyotirlinga is anointed with curd-chooda and sesame seeds in makar sankrantimakar sankranti 2023deoghar newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.