✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में बड़ी चोरी: टेल्को में 6 कमरों और अलमारियों के ताले तोड़े, बंद था घर

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 10:19:49 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित नीलडीह ग्वाला बस्ती में बुधवार देर रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. चोरी की इस घटना ने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है. चोरों ने यहां रहने वाले सुशील सिंह और अवधेश सिंह के घर को निशाना बनाते हुए करीब 8 लाख रुपए के गहने और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से घर में घुसकर एक-एक कर कुल 6 कमरों के ताले तोड़े. इतना ही नहीं, घर में रखी 6 अलमारियों के लॉक भी तोड़ दिए गए और उनमें रखे गहने व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए. चोरों ने मुख्य गेट का ताला भी काट दिया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस दौरान आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

एक सप्ताह से घर बंद था
अवधेश सिंह और सुशील सिंह का परिवार पिछले एक सप्ताह से गोलमुरी के नामदा बस्ती स्थित अपने दूसरे घर में रह रहा था. इस दौरान ग्वाला बस्ती स्थित घर पूरी तरह बंद पड़ा था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया.गुरुवार सुबह जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए. पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे. पीड़ित परिवार ने कहा कि घर में कैश नहीं था लेकिन सोना और चांदी के गहनें पड़े थे. जिसे चोर अपने साथ ले गए. 

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इतनी बड़ी चोरी का वारदात होना और किसी को भनक तक न लगना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. बस्ती के लोग घटना से दहशत में हैं और पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है. जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है. लोगों का कहना था कि घर के 6 ताले टूटे लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी. लोगों ने रात्रि के समय पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है. 

Tags:JamshedpurJamshedpur crime newsJharkhand newsJharkhandTelco choriCrime newsGolmuri

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.