धनबाद(DHANBAD): धनबाद की शिक्षा व्यवस्था किन्ही न किन्ही कारणों से चर्चा में रहती है. इस बार स्कूल में बेंच, डेस्क नहीं होने से चर्चा में आ गई है. बुधवार को शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन आयोजित किया था. इस सम्मेलन में इलाके के मुखिया ने अपने क्षेत्र के स्कूलों की अव्यवस्था बताई. एक मुखिया के कहने पर की सर मैं जियालगोडा से हूं, गोसाई डी स्कूल में नौवीं व दसवीं के छात्र, छात्राएं अपने घर से बोला लेकर आते हैं. क्लास रूम में जमीन पर बोरा बिछा कर बैठते हैं. एक भी बेंच डेस्क नहीं है. कई बार कई जगहों पर शिकायत की लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. यह सुनकर सब कोई दंग रह गए. एक मुखिया की शिकायत थी कि मध्य विद्यालय, पावापुरी के निकट अवैध रूप से तलवार बेची जाती है. बच्चे भयभीत रहते हैं इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारी ने कहा कि यह लॉ एंड ऑर्डर का मामला है. थाना या प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करें. इस तरह की शिकायते शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सुननी पड़ी. इस पर क्या कार्रवाई होती है, इस सम्मेलन का कोई फला फल निकलता है या दिखावे का ही साबित होता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा. DSE भूतनाथ रजवार ने कहा कि स्कूलों के विकास में मुखिया की अहम भूमिका होती है. पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सहयोग से ही विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव है. बिना मुखिया के सहयोग के शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता है.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद
