✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आज भी लौहनगरी से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का है गहरा नाता, पढ़ें  कैसे जमशेदपुर और उनके रिश्ते की गवाही दे रहा ये वृक्ष

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:30:15 AM

जमशेदपुर(JAMSHDPUR):देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को लेकर बीती रात एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई, उनके निधन की खबर से देश में शौक लहर दौड़ गई.. जिसने भी सुना सभी की आंखें नम हो गई. वहीं झारखंड सरकार की ओर से 7 दिनों का राजकीय शोक भी घोषित किया गया है. सभी नेताओं और मंत्रियों ने आज पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. वैसे तो डॉ मनमोहन सिंह का जमशेदपुर से कोई नाता नहीं है, लेकिन आज हम आपको जमशेदपुर से जुड़े एक ऐसी याद के बारे में बताएंगे जो आज भी उनके और जमशेदपुर के बीच के रिश्ते का गवाह है.

 आज भी जमशेदपुर और उनके रिश्ते की गवाही दे रहा ये वृक्ष

आपको बताये कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की यादें आज भी जमशेदपुर में है, जंहा वे 2008 अप्रैल महीने में जमशेदपुर पहुंचे थे, उस समय वे देश के प्रधानमंत्री थे और टाटा स्टील के शताब्दी समारोह मे शामिल होने पहुंचे थे.जहां  उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एक वट का पौधा अपने हाथों से लगाया था, आज वह पौधा काफी बड़ा हो गया है, और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की याद आज भी शहर वासियों को दिला रहा है. आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह भले ही हम सब के बीच नहीं है, लेकिन शहरवासी उनके हाथों से लगाये गये इस पेड़ के पास पहुंच कर उन्हे श्रद्धांजलि दे रहें है.

जुबली पार्क में स्थित है ये पेड़

 ये पौधा बिष्टुपुर के जुबली पार्क में स्थित है, और इस वट वृक्ष के पास आकर शहरवासी उनको नम आँखों से श्रद्धांजलि दे रहें है. लोगों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह काफी मधुर स्वभाव के थे, वे देश के हित मे काम करते थे, उनकी याद हर समय आती रहेगी, भले वो आज जीवित नहीं है लेकिन यह पेड़ हर समय उनकी याद दिलाता रहेगा.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:dr. manmohan singhDr. Manmohan Singh connection with janshedpurjublee parktrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.