✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इंसानियत को भी शर्म आ जाएगी ! हथौड़े से युवक को बेरहमी से पीटा, समय पर पहुंचकर पुलिस ने बचाई जान

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:09:59 PM

Bermo:- इंसान अगर इंसानियत भूल जाए,अपने फर्ज अदायगी न कर पाए और इंसानियत का गला घोंटने लगे, तो लाजमी है कि सवाल उठेगा और हम खुद से पूछ बैठेंगे कि आखिर हम अपने स्वार्थ के खातिर कितना नीचे गिरते जा रहे हैं. जहां दौलत के सामने मानो इंसान और इसानियत का कद छोटा पड़ गया है. ऐसा ही एक घटना इसकी तस्दीक करती है.

हथौड़े से जान लेने की कोशिश   

कोयलांचल बेरमो में मिराज नाम के लड़के को हथोड़े से पीटा गया. जिस हथोड़े का काम चट्टान तोड़ना है. उसी हथोड़े से मिराज के पैरो को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी. उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि वह तड़प-तड़प कर रो रहा था. अगर पुलिस वक्त पर नहीं पहुंचती , तो शायद उसकी जान ही निकल जाती. लेकिन, भगवान का शुक्र है कि ऐन वक्त पर बेरमो पुलिस को सूचना दी गई और उसकी जान बच गई . फिलहाल मिराज को घायल हालत में सीसीएल के सेन्ट्रल अस्पताल में भर्ती कराकर उसके घावो में मरहम पट्टी की जा रही है. अस्पताल में उसके बदन पर लगे चोट और रिसते खून से हर कोई देखकर हैरान था.

पुराना वीडिओ ऑफिस की घटना  

जानवरों की तरह मिराज को मारने पीटने की ये घटना पुराना वीडिओ ऑफिस राजनगर की बताई जा रही है. वही वहशियाना तरीके से मारने-पीटने का आरोप उसके आस पास रहने वाले लोग पर लगा है. परिजनों के मुताबिक नौशाद, सरफ़राज़, सोहेल और बिटटू ने घर में बंद करके मिराज की पिटाई की. पुलिस के अनुसार इस घटना के पीछे जमीन विवाद सामने आ रहा है. हालांकि, क्यों मारपीट की गई और इतना बखेड़ा खड़ क्यों किया गया.ये तो जांच के बाद ही मालूम पड़ेगा. लेकिन, जिस तरह से मिराज को पीटा गया , इससे तो इंसानियत भी कांप जाएगी.

रिपोर्ट- शिवपूजन सिंह 

Tags:Bermo young man was brutally beatenBermo policebermo beaten with a hammerbermo police saved

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.