✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में भगवान भी नहीं सुरक्षित, चोरों ने भगवान की मूर्ति को किया गायब

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:39:03 PM

पलामू (PALAMU) : जिले में अपराधी और चोर अब तक घर को निशाना बनाते थे. लेकिन अब भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं है. चोरों के निशाने पर अब मंदिर है, मंदिर में मौजूद चांदी के मुकुट पर ही चोरों ने हाथ साफ कर लिया. भगवान विष्णु और लक्ष्मी माँ के मंदिर से चांदी के मुकुट को गायब कर दिया. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार चोरों के पास से चांदी का मुकुट और एक बाइक भी बरामद किया है. बता दे कि शहर थाना क्षेत्र के शिवालय रोड स्थित शिव मंदिर में 11 सितंबर को लड्डू गोपाल की मूर्ति और भगवान विष्णु जी और माता लक्ष्मी जी की चांदी की दो मुकुट की चोरी का मामला सामने आया था.  

दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में एसपी रिष्मा रमेशन के निदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर सह सदर एसडीपीओं सुरजीत कुमार के नेतृत्व में गठित SIT टीम द्वारा विशेष छापेमारी की गई.   कांड में संलिप्त दो आरोपियों को चांदी की मुकुट और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.  एसडीपीओं सुरजीत कुमार , शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी है.

रिपोर्ट:अमित कुमार  

Tags:Palamujharkhandnewsjharkhandupdatejharkhandlatestnewsthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.