✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सॉफ्टवेयर इंजीनियर दुष्कर्म मामला : वारदात के 40 घंटे बाद भी पुलिस का हाथ खाली, सभी आरोपी गिरफ्त से बाहर

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:51:01 AM

चाईबासा(CHAIBASA): शहर के  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेकराहातु के पास स्थित एयरोड्रम के समीप एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बता दें कि पीडिता पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और चाईबासा में रहकर ही वर्क फ्रॉम होम कर रही थी. मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है.

सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता झींकपानी थाना के आसपास के गांव की है. पीड़िता गुरुवार देर शाम चाईबासा के अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए टेकरा हातु हवाई पट्टी गई थी. जहां 8 से 10 युवकों ने उसके दोस्त को डरा धमका कर भगा दिया और युवती के साथ दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी रात को ही पुलिस को मिली तो सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो और मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन पाठक दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश में लग गई.

सदर अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रखा गया 

इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर आस-पास के गांव से कुछ युवकों को उठाकर थाना ले गई है. जहां सभी से पूछताछ चल रही है. पीड़िता लड़की को सदर अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रखा गया है और किसी से बात करने नहीं दी जा रही है. जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया है कि शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और न्यायालय में 164 का बयान भी कलमबंद किया गया है. बहरहाल मामले को 40 घंटे से ज्यादा का समय गुजर चुका है लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है. पुलिस ने अब तक इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है. जिससे लोगों में गुस्से का उबाल है.

मामले पर चाईबासा SP का आया बयान

पूरे घटना क्रम पर दो दिन बाद चाईबासा एसपी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही हमने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच के लिए रिपोर्ट भेज दिए है. वहीं, महिला पुलिसकर्मी की मदद से पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हमने संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.      

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.